राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल ने प्रथम परिचयात्मक की मीटिंग, बड़े बकायादारों पर कार्यवाही करने, अधिकाधिक राजस्व वसूलने का दिया निर्देश

Revenue department chairman Avtar Bharti Bagal held the first introductory meeting and gave instructions to take action against big defaulters and collect maximum revenue

राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल ने प्रथम परिचयात्मक की मीटिंग, बड़े बकायादारों पर कार्यवाही करने, अधिकाधिक राजस्व वसूलने का दिया निर्देश

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार भारती बागल ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल के सभाकक्ष में निगम राजस्व उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक, सभी सहायक राजस्व अधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों, राजस्व वसूली कार्य की जानकारी ली. और नगर निगम रायपुर के सभी बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली नियमानुकूल कड़ाई के साथ करने निर्देशित किया.
राजस्व विभाग अध्यक्ष ने अधिकारियों से निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली करने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए चर्चा की. साथ ही नगर निगम रायपुर की बाकी बची दुकानों का विक्रय करने पर चर्चा की गयी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB