सरकार द्वारा केश कला बोर्ड नियुक्ति पर सेन समाज युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रोशन श्रीवास बोले- सरकार को करनी चाहिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति

On the appointment of Hair Art Board by the government, Sen Samaj Youth Wing State President Roshan Shrivas said- Government should appoint Chairman-Vice Chairman

सरकार द्वारा केश कला बोर्ड नियुक्ति पर सेन समाज युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रोशन श्रीवास बोले- सरकार को करनी चाहिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में केश कला बोर्ड का गठन सेन समाज के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा किया गया है. सेन समाज युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रोशन श्रीवास ने बयान जारी कर कहा सेन समाज के बहुत से ऊर्जावान पुरुष एवं महिला वर्ग कांग्रेस/भाजपा राजनीतिक दल या राजनीतिक नेतावों से जुड़े हुए हैं और अपना काम बेहतर ढंग से कर रहे हैं. हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सेन समाज से उनका ताल मेल ना होना सेन समाज के विकास पर बाधा उत्पन्न करता है. जिसका नुकसान सेन समाज के युवा वर्ग और सभी वर्ग को उठाना पड़ता है जो सही नहीं.
रोशन श्रीवास ने कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार प्रदेश में है. सरकार कृपया प्रदेश के कम से कम 15 जिलों में सेन समाज के पदाधिकारीयो एवं कुछ वरिष्ठ सेन समाज के सदस्यों से सलाह मशवरा कर प्रदेश में केश कला बोर्ड अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति राज्य सरकार को करनी चाहिए.
रोशन श्रीवास ने कहा बिलासपुर हाईकोर्ट में केश कला बोर्ड और कुछ निगम मंडल की नियुक्ति पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है इस वजह से वर्तमान में नियुक्ति नहीं हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB