निगम जोन 3 में वार्ड समिति अध्यक्ष निर्वाचन: जोन 1 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू निर्विरोध निर्वाचित, जोन कमिश्नर ने दिया प्रमाणपत्र

Ward committee president election in Corporation Zone 3: Zone 1 president Smt. Sadhana Pramod Sahu elected unopposed, zone commissioner gave certificate

निगम जोन 3 में वार्ड समिति अध्यक्ष निर्वाचन: जोन 1 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू निर्विरोध निर्वाचित, जोन कमिश्नर ने दिया प्रमाणपत्र

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे द्वारा निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय के निर्देशन पर्यवेक्षण में नगर निगम जोन 3 कार्यालय में कराया गया.
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के बाद मिले एकमात्र नाम निर्देशन पत्र पेश करने वाले अभ्यर्थी वार्ड पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद साहू को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूरा होने के बाद नगर निगम  जोन 3 की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. जोन  3 में श्रीमती साधना प्रमोद साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया गया. 
इस मौके पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, पार्षद राजेश कुमार गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राम प्रजापति, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव, जोन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति जोन क्रमांक 3 की  नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू को बुके प्रदत्त कर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस दौरान नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष का गाजे-बाजे की धुन के बीच आतिशबाजी कर भव्य स्वागत जोन 3 कार्यालय में किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB