गरीबों के हक पर डाका, केवाईसी के नाम पर लगवाया अंगूठा, राशन विक्रेता ने बेच दिया 124 क्विंटल चावल, जांच के बावजूद अब तक नहीं हुई कार्रवाई!
Robbery of the rights of the poor, thumb impressions taken in the name of KYC, ration seller sold 124 quintals of rice, despite investigation no action taken yet!
सक्ती : सक्ती जिले अंतर्गत जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बरतुंगा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं. जिसमें गरीबों के लिए दिए जाने वाले राशन पर राशन विक्रेता ने ही डाका डाल दिया है.
आपको बता दें इन दोनों सक्ती जिले के डभरा जनपद क्षेत्र भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों पर है. ग्राम पंचायत बरतुंगा के ग्रमीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता नव जागृति महिला स्व सहायता समूह के संचालक क्रान्ती लाल चौहान के द्वारा सितंबर माह का चावल में हेरा फेरी किया गया है. ग्रामीणों से केवाईसी के नाम पर धोखे से अंगुठा लगवाकर राशन को चोरी छिपे बेच दिया है. एक भी ग्रामीण को इस महीने का राशन नही दिया गया है. जिसकी शिकायत उन्होंने फूड इंस्पेक्टर अविनाश पटेल से की थी.
फूड इंस्पेक्टर अविनाश पटेल द्वारा मौके पर ग्रामीणों व सरपंच की उपस्थिति में राशन दुकान का भौतिक सत्यापन करते हुए गांव वालों के सामने पंचनामा तैयार किया था. जिसमें साफ हो गया था कि विक्रेता द्वारा 124 क्विंटल चावल की हेराफेरी हुई है. पंचनामा बनाने के बाद अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने डभरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से लिखित शिकायत की है.
इनका कहना है कि हमें सितंबर महीने का चावल दिया जाए और जी समूह ने यह गड़बड़ घोटाला किया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



