प्रदेश को मिली 51 महतारी सदनों की सौगात, सीएम साय ने करेली बड़ी में किया लोकार्पण, बोले- महिला केन्द्रित विकास का बनेगा मॉडल

The state gets a gift of 51 Mahatari Sadans, which CM Sai inaugurated in Kareli Badi, saying they will become a model for women-centric development.

प्रदेश को मिली 51 महतारी सदनों की सौगात, सीएम साय ने करेली बड़ी में किया लोकार्पण, बोले- महिला केन्द्रित विकास का बनेगा मॉडल

धमतरी/बड़ी करेली : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के बड़ी करेली गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम साय ने महतारी सदन योजना को साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया.
उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी. ताकि आप वहां इकठ्ठा होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें.
इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद रुप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरुद के विधायक अजय चन्द्राकर सहित सचिव निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा. मुख्यमंत्री ने परिसर मौलश्री का पौधा भी रोपा.
सीएम ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में अहम कदम है. महतारी सदन सिर्फ महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा. बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा. सीएम ने कहा कि यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा.
सीएम साय ने कहा कि महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे. इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. माताएँ-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इसी कड़ी में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले को भी बड़ी सौगात मिली है. जिले में ग्राम पंचायत पाटसिवनी, खड़मा और हरदी में कुल तीन महतारी सदनों का निर्माण पूर्ण किया गया है. मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोकार्पित महतारी सदनों में जिले के उक्त 3 महतारी सदन भी शामिल है. इन भवनों से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा.
इस अवसर पर विकासखंड छुरा के ग्राम पाटसिवनी में नवनिर्मित महतारी सदन से ग्रामीण और महिलाएं मुख्यमंत्री कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए.


कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, सरपंच चम्पेश्वर ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया.
इस मौके पर पाटसिवनी से विधायक रोहित साहू ने कहा कि शासन के तत्परता से सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है. पीएम आवास योजना से सभी गरीब लोगों को आवास की सुविधा दी जा रहा है. साथ ही महतारियों के सम्मान में प्रति माह 1 हजार रुपए महिलाओं के खातों में दिए जा रहे हैं. सरकार बनने के बाद 19 किश्त का वितरण किया जा चुका है. इसी कड़ी में महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महतारी सदन योजना शुरु की गई है. इससे महिलाओं को गांव में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए एक माध्यम एक भवन के रूप में निर्मित किया गया है. जहां महिलाओं को व्यवसाय गतिविधि, बैठक, आजीविका संचालन की सुविधा मिलेगी. इसके तहत सर्वसुविधा युक्त भवन बनाया गया है.
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक भवन लगभग 2,500 वर्गफीट क्षेत्रफल में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित है. इसमें बड़ा हॉल, बैठक कक्ष, रसोईघर, स्टोर, दुकान, बाउंड्रीवाल, प्रसाधन और बोरवेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. महतारी सदनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी, सामुदायिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करेंगी और सामाजिक समरसता स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t