मूंगफली खाने को लेकर विवाद, बोलेरो चालक ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, छोटा बेटा गंभीर, सभी आरोपी फरार
A dispute over peanuts led to a Bolero driver crushing two bike riders, resulting in the tragic death of a father and son, with the younger son critically injured and all accused absconding.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आपसी विवाद में बाप-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है. युवकों ने बाइक सवारों को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत नाजुक है. यह मामला रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. यह मामला रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी जो तैयार हो गई है. खेतों की रखवाली के लिए उसका छोटा बेटा करण रवि सोमवार शाम खेत पर गया था. वहां वह खेत से मूंगफली निकालकर खा रहा था. इसी दौरान उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी भी पास के खेत में लगी मूंगफली की फसल देखने अपने दोनों बेटे के साथ खेत पहुंचा. यहां मूंगफली खा रहे करण रवि को देखने के बाद उन्होने मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी.
दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा. पीड़ित पक्ष के लोग थाने में सुरक्षा मांगने गए थे. रात करीब 11 बजे जब पीड़ित पक्ष के लोग घर लौट रहे थे तब आरोपी ने बोलेरो कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. हादसे में पिता त्रिवेणी रवि उम्र 41 साल और उनके बड़े बेटे राजा बाबू उम्र 21 साल की मौत हो गई और पीड़ित का छोटा बेटा करण रवि गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसका सूरजपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. मृतक परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



