चौपाटी हटाने और संपत्ति कर में ब्याज माफ करने सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने दिया ज्ञापन, महापौर -मामला गंभीर, मै भी दानी गर्ल्स की छात्रा थी
Satyamev Jayate Foundation gave a memorandum to remove Chowpatty and waive interest on property tax, Mayor - the matter is serious, I was also a student of Dani Girls
रायपुर : दानी गर्ल्स स्कूल-डिग्री गर्ल्स कॉलेज जाने के मार्ग में स्कूल कॉलेज के मुख्य द्वार से लगकर जारी चौपाटी निर्माण को तत्काल बंद करने और पुराने बकाया संपत्ति कर का ब्याज माफी किए जाने की घोषणा का पालन करने की मांग को लेकर सत्यमेव जयते फाउंडेशन के द्वारा महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन दिया गया
सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए कहा कि महापौर से मिलकर दानी गर्ल्स स्कूल के मुख्य द्वार से लगकर बन रही चौपाटी निर्माण को तत्काल बंद करने और वहां लगे कंटेनरों को हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया है.
महापौर ने कहा कि मैं खुद दानी स्कूल की छात्रा रही हूं. चौपाटी का विषय गंभीर है इस मामले में यथासंभव कार्रवाई करेंगे. डॉ. अजीत डेग्वेकर के कहा कि दानी गर्ल्स स्कूल डिग्री गर्ल्स कॉलेज के द्वारा के पास बन रही इस चौपाटी और रुफटॉप कैफे की वजह से बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी. रुफटॉप कैफे में बैठे लोगों की पहुंच स्कूल के कक्षा के अंदर और छात्रावास के कमरों तक होगी. इससे छात्राओं की निजी स्वतंत्रता भी प्रभावित होगी.
सत्यमेव जयते फाउंडेशन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के मुताबिक बकाया संपत्ति कर में ब्याज माफी का पालन करने के लिए भी ज्ञापन महापौर को दिया गया. अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा अगर फौरन लागू नहीं होती है तो घोषणा होने तक करदाताओं को समय प्रदान किया जाना चाहिए. अगर बकाया करदाताओं से नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है तो निश्चित रुप से मतदाताओं के साथ धोखा होगा.
इस मौके पर ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर अजीत डेग्वेकर, राजेश त्रिवेदी, सुरेश बाफना, मोहम्मद सिद्दीक, मनोज पाल, शरद गुप्ता, टीकम साहू, शंकर सेन, निरंजन पारीख और चंद्रशेखर गायकवाड़ शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



