सरपंच के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव, गांव के 11 पंचों में 9 पंच पहुंचे अभनपुर SDM कार्यालय, पंचायत के कामकाज और दस्तावेजों की जांच की मांग

Second no-confidence motion against the Sarpanch: 9 out of the village's 11 *panches* (council members) visited the Abhanpur SDM office to demand an inquiry into the panchayat's operations and records.

सरपंच के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव, गांव के 11 पंचों में 9 पंच पहुंचे अभनपुर SDM कार्यालय, पंचायत के कामकाज और दस्तावेजों की जांच की मांग

अभनपुर : ग्राम पंचायत उलबा में सरपंच नेहरु साहू के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. गांव के 11 पंचों में से 9 पंच अभनपुर SDM कार्यालय पहुंचे और सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया.
पंचों ने सरपंच पर पंचायत में अनियमितता बरतने और अभद्र व्यवहार करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि यह दूसरी बार है जब सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इससे पहले भी पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. लेकिन सरपंच नेहरु साहू की तरफ़ से हाईकोर्ट का रुख किए जाने के बाद प्रस्ताव पर स्थगन मिल गया था.
इस बार फिर पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पंचों का आरोप है कि पंचायत के कई तरह के बिलों में तारीख तक दर्ज नहीं है. जिसे लेकर पंचायत के कामकाज और दस्तावेजों की जांच की मांग उठ सकती है.
11 में से 9 पंचों के SDM कार्यालय पहुंचने से पंचायत की सियासत गरमा गई है अब देखना होगा कि प्रशासन की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है और लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?