ट्रक की टक्कर से रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती, तीन हादसों में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Senior Raipur journalist Nilesh Sharma seriously injured in truck collision, hospitalized; one dead, two critical in three accidents
रायपुर : नवा रायपुर और रायपुर में सोमवार सुबह तीन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक पैदल बताया गया है. मिली जानकारी मुताबिक नवा रायपुर से मंदिर हसौद थाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो पेड़ों के बीच जा फंसी. इसमें कार ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इससे पहले पुराने शहर के रिंग रोड 1 पर सुबह 10-11 बजे के बीच 500 मीटर के फासले में दो दुर्घटनाएं हुईं.
एमएम सिल्वर प्लाजा कांशीराम नगर के पास एक्सप्रेस वे ब्रिज के पास हुई. टाटीबंध से तेलीबांधा की तरफ\ आ रही तेलंगाना पासिंग आईशर ट्रक नम्बर TG07 T 3280 अनियंत्रित होकर राह चलते एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया. और रोड डिवाइडर पर चढ़ गया. चपेट में आया व्यक्ति भी घसीटता हुआ ट्रक के नीचे फंसा रहा. उसकी मौत हो गई.
इससे कुछ ही दूरी पर राजेन्द्र नगर अंडर ब्रिज के पास भी तेज रफ्तार आईशर ट्रक ने एक्टिवा सवार को चपेट में लिया. राजस्थान पासिंग ट्रक आरजे 14 जीके 1567 ने एक्टिवा CG04 LM 4065 में सवार व्यक्ति को ठोंका. वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर लौट रहा था. रफ्तार इतनी तेज थी कि एक्टिवा ट्रक में फंस गई. एक्टिवा सवार भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेलीबांधा पुलिस ने दोनों ट्रक जब्त कर ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी सड़क पर तमिलनाडु पासिंग ट्रक ने एक्टिवा सवार को ठोकर मारकर घायल किया था. रिंग रोड होने की वजह से हाइवे पर स्पीड ब्रेकर न होने से भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं. कभी रिंग रोड कहे जाने वाली यह सड़क अब शहर के बीच का हिस्सा हो गई है. यहां से रोजाना हजारों लोग की आवाजाही होने से हादसों का खतरा ऐसे ही मंडराते रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रक की टक्कर से रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
रायपुर : राजधानी रायपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा सुबह करीब 11 बजे रायपुर के रिंग रोड पर पचपेड़ी नाका के पास हुआ. स्कूटी से शैलेन्द्र नगर की ओर जा रहे पत्रकार नीलेश शर्मा को एक बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक ने पहले एक कार और अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में लिया, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई.
हादसे में नीलेश शर्मा के सिर, चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. गंभीर हालत में उन्हें तत्काल रिंग रोड स्थित नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने सिर में आए घावों पर टांके लगाए और प्राथमिक उपचार शुरु किया. सीटी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में मालुम हो रहा था. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है. रायपुर शहर के एसीपी दीपक मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से घायल पत्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



