सनसनीखेज वारदात, बेटे ने मां की हत्या कर लाश के किए कई टुकड़े, शव के सामने हथियार लेकर बैठा रहा आरोपी जीतराम, इलाके में सनसनी
Sensational incident, son killed his mother and cut the body into pieces, accused Jeetram sat with a weapon in front of the body, sensation in the area
जशपुर/कुनकुरी : जशपुर जिले में कुनकुरी क्षेत्र से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुनकुरी के बेंदरभद्रा बस्ती में एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर डाला और फिर हथियार लेकर उसी लाश के सामने बैठ गया. वारदात की खबर जैसे ही आसपास फैली. इलाके में सनसनी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर जमा हो गई. यह मामला कुनकुरी के रेस्ट हाउस के सामने बेंदरभद्रा बस्ती का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह आरोपी जीतराम को अचानक ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपनी मां पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. आरोपी ने एक-एक वार इतने बेरहमी से किया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यही नहीं कत्ल के बाद उसने लाश के कई टुकड़े कर दिए. चश्मदीदों के मुताबिक नजारा इतना वीभत्स था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात के वक़्त घर के भीतर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. लेकिन वारदात की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल वे सुरक्षित हैं.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और अपनी मां की लाश के सामने हथियार लेकर बैठ गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अभी भी वहीं बैठा हुआ था. लाश के पास हथियार लेकर बैठे आरोपी के पास जाने की हिम्मत जुटाने की रिस्क कोई लेने को तैयार नहीं था । आरोपी जिसे भी देखता कल्हाडी भांजना शुरू कर देता और लोग भागने लगते. करीब 4 घण्टे के बाद कुनकुरी पुलिस की टीम हिम्मत जुटाकर आरोपी के पास पहुंच गई और किसी तरह आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया.
आरोपी के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी केरल में काम करता था. इसी दौरान उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी. घरवालों को जब पता चला कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे घर वाले 2 दिन पहले कुनकुरी ले आए. यहां लाने के बाद उसे ठीक करने के लिए बैगा बुलाकर पूजा-पाठ कराया जाने लगा. मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे पूजा खत्म हुई और पूजा खत्म होते ही आरोपी के आंखों में खून सवार हो गया और उसने मां पर कल्हाडी बरसाने शुरु कर दिए.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर भारी तादाद में ग्रामीण जमा हो गए हैं. लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी ने इतनी भयावह घटना को क्यों अंजाम दिया. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों से अफवाहें न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालत पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



