पहलगाम में पर्यटकों को जान बचाते समय शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को शिवसेना ने सौंपा 5 लाख का चेक, घर बनाने में भी करेंगे मदद

Shiv Sena handed over a cheque of Rs 5 lakh to the family of Syed Adil Hussain Shah who was martyred while saving the lives of tourists in Pahalgam, will also help in building a house

पहलगाम में पर्यटकों को जान बचाते समय शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को शिवसेना ने सौंपा 5 लाख का चेक, घर बनाने में भी करेंगे मदद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान 20 साल के स्थानीय युवक सैयद आदिल हुसैन शाह ने अपनी जान की परवाह किए बिना पर्यटकों को बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाया. हालांकि आदिल ने आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण गंवा दिए. उनकी इस बहादुरी और मानवता की मिसाल को पूरा देश सलाम कर रहा है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आदिल के बलिदान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को अपनी तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की. यह सहायता राशि शिवसेना कार्यकर्ताओं और सरहद संस्था के पदाधिकारियों के जरिए आदिल के परिवार को सौंपी गई. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने वीडियो कॉल के जरिए आदिल के परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और आदिल को श्रद्धांजलि अर्पित की.
बता दें कि कश्मीरी युवक सैयद आदिल हुसैन शाह खच्चर ऑपरेटर था और पहलगाम आने वाले पर्यटकों को बैसरान घाटी घुमाने का काम करता था. हमले के दौरान जब आतंकवादी सामने आए. तो आदिल ने निडर होकर एक आतंकवादी की रायफल छीनने की कोशिश की. ताकि उसके खच्चर पर बैठे पर्यटक की जान बचा सके. दुर्भाग्यवश वह कामयाब नहीं हुआ और आतंकवादियों ने आदिल को कई गोलियां मारी. जिससे उसकी जान चली गई. आदिल की बहादुरी के बारे में खुद उन पर्यटकों ने बताया जो इस हमले में बच गए.
आदिल की बहादुरी को सलाम करते हुए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि उसने कई पर्यटकों की जान बचाई. उसकी शहादत बेकार नहीं जाने देंगे. उपमुख्यमंत्री शिंदे ने न सिर्फ आदिल के परिवार को आर्थिक सहायता की. बल्कि उनके परिवार के जीर्ण-शीर्ण मकान का पुनर्निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का साहसपूर्वक सामना करने वाले आदिल का बलिदान मानवता और शौर्य का एक महान उदाहरण है. आदिल के निधन से शोक में डूबे परिवार के प्रति सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करने के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से उसके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया, और वीडियो कॉल के जरिए परिवार से बात कर उन्हें सांत्वना दी. उनके परिवार के साथ हम सब खड़े हैं.
इस दौरान आदिल के भाई ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और हमले के दिन की घटना को विस्तार से साझा किया और बताया कि कैसे आदिल ने पर्यटकों को बचाने के लिए आतंकियों का सामना किया और शहीद हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB