दिनदहाड़े युवती से मारपीट और लूटपाट, 4 चार बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, फाड़े कपड़े, पुलिस पर भी उठे सवाल

A girl was assaulted and robbed in broad daylight, four miscreants on a bike attacked her and committed the crime, tore her clothes, questions were also raised on the police

दिनदहाड़े युवती से मारपीट और लूटपाट, 4 चार बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, फाड़े कपड़े, पुलिस पर भी उठे सवाल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जहां दिनदहाड़े एक युवती से मारपीट कर 18 हजार रुपये लूट लिए गए. वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड की है. जहाँ चार बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से 18,000 रुपये लेकर स्टेट बैंक, व्यापार विहार में जमा करने जा रही थी. इसी दौरान 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड में  ब्लैक बाइक में सवार चार युवक पहुंचे और जबरदस्ती पैसे छीनने लगे. “जब मैंने विरोध किया तो एक युवक ने सिर और शरीर पर हमला कर दिया. उन्होंने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए और पैसे लेकर भाग निकले,” युवती ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक सफेद रंग की शर्ट पहना हुआ था.
वारदात के फौरन बाद पीड़िता तारबाहर थाना पहुंची. लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया. पीड़िता को सिर्फ ये कहकर लौटा दिया गया कि “रिपोर्ट दर्ज करवाओ”
मीडिया द्वारा संपर्क करने पर भी थाना प्रभारी कोई साफ जवाब देने से बचते नजर आए और रिपोर्ट दर्ज न होने का हवाला देकर बातचीत से कतराते रहे.
इस सनसनीखेज घटना ने प्रदेश में चल रहे “सुशासन पर्व” की हकीकत सामने ला दी है. जहां एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था को लेकर दावे कर रही है. वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं पुलिस की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को उजागर कर रही हैं.
इस मामले में पीड़िता और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB