अवैध रेत के भंडारण के पर प्रशासन की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाही, 9 मामलों में 759 हाइवा अवैध रेत जप्त, संयुक्त टीम ने लिया एक्शन

Administration takes major action against illegal sand storage, 759 illegal sand trucks seized in 9 cases, joint team takes action

अवैध रेत के भंडारण के पर प्रशासन की ताबड़तोड़  बड़ी कार्रवाही, 9 मामलों में 759 हाइवा अवैध रेत जप्त, संयुक्त टीम ने लिया एक्शन

रायपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए 9 स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने इस अभियान में 759 हाइवा रेत को जब्त किया. जिसमें अनिल साहू पिता नीलकंठ साहू निवासी नवागांव के द्वारा खसरा नं. 1059 में शासकीय भूमि में लगभग 40 हाईवा, रवि साहू पिता बालाराम साहू निवासी नवागांव द्वारा खसरा नं. 986 (लगानी भूमि) पर लगभग 100 हाइवा, खसरा नं. 1014 (लगानी भूमि) पर करीब 173 हाइवा, खसरा नं. 992 सरकारी जमीन पर पूर्णानंद साहू पिता सेवकराम साहू निवासी नवागांव द्वारा करीब 51 हाइवा, खसरा नं. 08 पर शामिलात मनहरन साहू पिता सुखराम साहू, अनिल पिता नीलकंठ साहू और पूर्णानंद पिता सेवक साहू द्वारा अवैध रेत भंडारण करना पाया गया.
टीम द्वारा वैध दस्तावेज की मांग की गई. वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर नवागांव से करीब 129 हाइवा खनिज रेत का अवैध का पंचनामा तैयार कर संयुक्त टीम द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई.
इसी तरह संयुक्त टीम द्वारा ग्राम जौंदी और डगनीया में भी छापामार कार्यवाही की गई. जहां खसरा नं. 124/2 आबादी भूमि पर त्रिलोकी पिता कलीराम के द्वारा करीब 60 हाइवा, ग्राम जौंदा के खसरा नं 1501/2, 1502/1 व 1502/5 के (लगानी भूमि) पर 87 हाईवा, टेकु साहू पिता इंद्रकुमार साहू जौंदा, खसरा नं. 1089 द्वारा सरकारी जमीन में करीब 58 हाईवा रेत (खनिज) का अवैध भण्डारन होना पाया. इसी तरह ग्राम डंगनिया के खसरा नं. 804/2 मद सरकारी जमीन पर अजय साहू पिता अर्जुन साहू के द्वारा करीब 71 हाईवा खनिज रेत का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया.
नवापारा तहसीलदार सृजन सोनकर ने बताया कि अवैध खनिज रेत भंडारण की खबर मिली थी. जिस पर राजस्व विभाग, खनिज विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 25 अप्रेल 2025 को तहसील गोबरा नवापारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी, रामपुर, डगनिया के अलग-अलग 9 स्थानों पर हुए अवैध रेत पर कार्रवाही करते हुए 759 हाइवा अवैध रेत जप्त किया गया है.
इस कार्रवाही में नवापारा तहसीलदार द्वय सृजन सोनकर, राजकुमार साहू, नवागाँव पटवारी धीरज शर्मा, कोटवार, खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा एवं पुलिस विभाग की टीम शामिल थे.
यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम है. बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति को भी दर्शाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB