नेशनल हाइवे 130 पर दिनदहाड़े महिला से स्नैचिंग, बाईक समेत दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

Snatching from a woman in broad daylight on National Highway 130, two miscreants along with bike caught by the police, search for an absconding accused continues

नेशनल हाइवे 130 पर दिनदहाड़े महिला से स्नैचिंग, बाईक समेत दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

मुंगेली : सरगांव थाना क्षेत्र के नेशनलहाईवे-130 बिलासपुर-रायपुर रोड पर दिन दहाड़े महिला से स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस से  मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरगांव के 30 अप्रेल 2025 को प्रार्थीया  ईश्वरी दयाराम कैवर्त पति दयाराम कैवर्त उम्र 32 साल साकिन तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 29 अप्रेल 2025 को प्रार्थिया ईश्वरी कैवर्त व उसके बेटा मिनेश अपने एक्टीवा वाहन से बिलासपुर से तिल्दा (नेवरा) जा रहे थे. प्रार्थिया स्कूटी में पीछे बैठी थी. शाम करीब 4:50 बजे चंद्रखुरी ओवर ब्रीज के पास एक बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल ओरेंज ब्लैक कलर में सवार तीन व्याक्ति उनके एक्टीवा के बगल में आया और बीच में बैठे व्यक्ति के द्वारा तेजी से बलपूर्वक झपट्टा मारकर हाथ मे रखे पर्स को लेकर भाग गए.
पीड़िता के बेटे मिनेश कैवर्त कुछ दूर तक उनका पीछा किया लेकिन वे लोग भाग निकले. पर्स में 21000 रूपये नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसमें जियो कंपनी का सिम नं. 93734 09861 लगा हुआ. क्रेडीट कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाईल चार्जर था. प्रार्थिया के रिपोर्ट पर चाना सरगांव में अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किया गया.
पुलिस ने जब जांच शुरु की तो आरोपियों की पहचान विकास यादव उम्र 19 साल, मोहित जायसवाल उम्र 19 साल और धीरज यादव उम्र 19 साल के रुप में हुई. तीनों बिलासपुर और मुंगेली जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल टीम ने मिलकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी ऐसे वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. और पैसों को आपस में बांट लेते थे. इस बार छिना गया पैसा उन्होंने अपने-अपने खर्चों में उड़ा दिया.
पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को अपराध क्रमांक 40/25 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. के मामले में आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर  जेल भेज दिया. एक आरोपी अब भी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का मोबाइल, 2450 रुपए नगद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है. साथ ही यह भी पता चला कि आरोपियों ने चोरी का मोबाइल 2500 रुपए में एक दुकानदार को बेचा था.
इस पूरे ऑपरेशन में प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक सुशील कुमार बंधौर,  सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी थाना सरगांव, अजय चौरसिया, साइबर सेल से रवि कुमार जांगड़े, लोकेश राजपूत, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, वसंत डाहिरे, हेमसिंह ठाकुर, थाना सरगांव से आरक्षक रिपीन बनर्जी और राहुल यादव की अहम भूमिका रही.
आरोपी
01. विकास यादव पिता बिसाहू यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमने थाना कोटा हा.मु. ग्राम आरोपीगयाना हिरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. मंजित जांगड़े पिता रामलाल जांगड़े उम्र 19 साल निवासी डिपोरा चाना थाना हिरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB