सोशल मीडिया की दीवानगी ले गई जान, इंस्टाग्राम रील को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पत्नी के सीने में घोंपा चाकू, आरोपी कुन्दन गिरफ्तार
Social media obsession claimed lives; husband and wife quarrel over Instagram reels; wife stabbed in the chest; accused Kundan arrested
बलपामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रीलबाज पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पत्नी के रील बनाने की आदत से पति परेशान रहता था और रोज-रोज इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की जान ले ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियों चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर2025 को हिरनराम पिता बंदे राम, पहाड़ी कोरवा, उम्र 30 साल निवासी ग्राम अखोराखुर्द, (जवाखाड़), चौकी बरियों, थाना राजपुर चौकी बरियों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर पर था दोपहर करीब 11.30 बजे गांव का कुन्दन पहाड़ी कोरवा अपने घर तरफ से दौड़ते हुए आया और बताया कि मेरी पत्नी किरन के छाती में चाकू लग गया है. तब यह अपने साथी रामसाय के साथ कुन्दन को लेकर उसके घर जाकर देखा तो कुन्दन की घरवाली किरन कमरे के अन्दर जमीन पर बिछे बिस्तर के ऊपर पड़ी थी और उसके छाती में बांये तरफ गहरा घाव का निशान दिख रहा था और थोड़ा-थोड़ा खून पानी जैसा निकला था. हाथ को छुकर देखा तो किरन की मौत हो चुकी थी.
कुन्दन से पूछा तो बताया कि मेरी घर वाली इंस्टाग्राम से रील बनाकर कहां-कहां डालते रहती थी. मना करने पर झगड़ा करती थी. कल शाम को भी बहुत झगड़ा कर रही थी. इसलिए कल शाम को मैं घर के बिजली तार को काट दिया था. आज सुबह भाई करमचन्द के घर से नवा खाई त्योहार मनाकर आए तो किरन बिजली तार को जोड़ने के लिए जिद कर झगड़ा करने लगी और सब्जी काटने वाले चाकू को पकड़कर जमीन पर बैठकर धमकाने लगी कि तार को जोड़ो नही तो चाकू को मार लूंगी.
फिर रोज-रोज के झगड़ा से तंग आकर मैं पैर से जोर से मारा तो जिस चाकू को अपने छाती पर रखी थी वह उसके छाती में घुस गया. फिर मैं डर से चाकू को उसके छाती से निकाल कर चुल्हा के पास फेंक दिया हूं. तब यह पूरी बात आस पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताकर रिपोर्ट दर्ज करने आया हूं.
इस रिपोर्ट पर चौकी बरियों में अपराध क्र. 238/2025 धारा 103 (1) भा.न्यां.सं का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान बरियों पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया और घटना में इस्तेमाल एक नग चाकू बरामद किया गया. आरोपी कुन्दन राम को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया. आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी कुन्दन राम पिता मोतीराम जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 28 साल निवासी ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर के खिलाफ धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को 23 अक्टूबर 2025 गिरफ्तार कर अपराध क्र. 238/2025 धारा 103 (1) भा.न्यां.सं. न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इस मामले की कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आर0 453 प्रदीप यादव, प्रधान आरक्षक 670 विजय गुप्ता, आरक्षक क्र. 677 जगनाथ केराम, महिला आर० 328 सरिता सिंह का विशेष सहयोग रहा.
गिरफ्तार आरोपी
कुन्दन राम पिता मोतीराम, जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 28 साल, निवासी ग्राम अखोराखुर्द, (जवाखाड़), चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



