दामाद ने जमकर की मारपीट, सास को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी, पसरा मातम, गांव में आक्रोश का माहौल
Son-in-law brutally assaults mother-in-law, kills her; accused flees after the incident; search continues; mourning prevails, village filled with anger
रायपुर : माना इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है. यह हत्या महिला के दामाद ने ही की. पुलिस ने धारा 103 हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी दामाद पकड़ से बाहर है. पुलिस तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक माना इलाके के ग्राम बरौदा में 5 नवंबर को 11.40 बजे घरेलू विवाद पर दामाद वीरेंद्र कुर्रे ने सास राजबाई बांधे उम्र 65 साल से हाथ मुक्के से मारपीट गंभीर कर चोट पहुंचाया.
घायल हालत में अन्य परिजनों ने डीकेएस अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन दिन के इलाज के बाद कल रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने धारा 103 हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी दामाद पकड़ से बाहर है. पुलिस तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



