रायपुर के पॉश इलाके में चाकू दिखाकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर, लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested two accused for allegedly robbing a posh area of Raipur by brandishing a knife and transferring money online.
रायपुर : राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर कार्रवाई की गई. आरोपी ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराकर चांदी के कड़े लूटकर फरार हो गए थे.यह मामला थाना तेलीबांधा इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अतीत झा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी लैब टेक्नीशियन का काम करता है. 5 नवंबर को प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन में मरीन ड्राइव जल विहार कॉलोनी ब्लड सैम्पल लेने के लिए जा रहा था. इसी दौरान मरीन ड्राइव, जल विहार कॉलोनी के पास शाम करीब 4 बजे दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आए और प्रार्थी के बैग को चेक करने लगे. प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी को दिखाते हुए उसे डरा धमका कर प्रार्थी से क्यू.आर. कोड स्कैन करा ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने के साथ-साथ उसके पहने हुए चांदी के कड़े को लूट कर फरार हो गए थे.
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में धारा 309(4), 3(5) बीएनएस.ल का अपराध दर्ज किया गया था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा वारदात के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ की. घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का मुआयना कर मामले में शामिल आरोपियों की निशानदेही की गई. टीम के सदस्यों ने मामले के आरोपी विशाल सोनी उर्फ कुबेर सोनी और कृष्णा नागवानी के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड की. और दो आरोपियों को को पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ की. दोनों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देना कबूल किया. जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया है.
आरोपी
विशाल सोनी उर्फ कुबेर सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी उम्र 31 साल साकिन साई मंदिर केनाल रोड न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
कृष्णा नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 19 साल साकिन कटोरा तालाब कक्कड चौक के पास थाना सिविल लाईन जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



