शराब पीने वाली मां को बेटे ने मोहल्ले में पत्थर से वार कर सरेआम उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी नाबालिग बेटा गिरफ्तार

Son killed his drinking mother by hitting her with a stone in the locality, sensation spread in the area, accused minor son arrested

शराब पीने वाली मां को बेटे ने मोहल्ले में पत्थर से वार कर सरेआम उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी नाबालिग बेटा गिरफ्तार

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. इस वारदात की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला अंबिकापुर के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में मां की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग बेटे ने उसकी हत्या कर दी. दरअसल, नाबालिग की मां शराब पीकर बस्ती में लेटी हुई थी.
जब युवक ने उसे इस हालत में देखा तो वो गुस्से में आग बबूला हो गया और पास में रखे पत्थर से अपनी मां पर वार कर दिया. इस हमले में युवक की मां की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB