लाठी-डंडों से लैस दो दर्जन नकाबपोश युवकों ने कांग्रेसी पार्षद के घर पर किया हमला, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Two dozen masked youths armed with sticks attacked the house of Congress councillor the miscreants act captured in CCTV three accused arrested

लाठी-डंडों से लैस दो दर्जन नकाबपोश युवकों ने कांग्रेसी पार्षद के घर पर किया हमला, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में देर रात कांग्रेस पार्षद के घर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमला करने के बाद उन्होंने पार्षद के साथ मारपीट भी की. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के घर में रविवार की देर रात दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान सतीश बारी को चोटें भी आईं हैं. जिसके बाद देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर के कोतवाली थाना में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा.
घर के बाहर मचाई तोड़फोड़
सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में करीब दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया. उस समय पार्षद अपने घर के बाहर खड़े थे. बदमाशों को देखते ही पार्षद ने अपनी जान बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने घर के बाहर से दरवाजा खिड़की और वाहनों को तोड़-फोड़ कर दिया. युवकों का पूरा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. 
पार्षद ने बताई ये वजह
इस पूरे मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उसके घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया। तो उन्होंने उनके घर पर हमला कर दिया. पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. जिसकी वजह से ऐसी नौबत आ गई है.
पार्षद के साथ मारपीट व उसके घर में हुए हमले के विरोध में सैकड़ों युवक एक राय होकर हमलावर युवकों के घर को घेर लिया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मौके से तितर-बितर किया गया. इस दौरान पुलिस के साथ ही कुछ लोग भीड़ गए. जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया. विवाद की स्थिति फिर ना बने. इसके लिए पुलिस ने पूरे मोहल्ला में पुलिस के हथियार धारी जवान तैनात कर दिया.
कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट व हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी तादाद में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पार्षद के घर में मारपीट व हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb