कुत्ता पालने की जिद पर अड़ा बेटा, एएसआइ की शिक्षिका पत्नी ने किया सुसाइड, पति को कहा घर में वे रहेगी या डॉग और लगा ली फांसी

Son was adamant on keeping a dog ASI teacher wife committed suicide told her husband whether she would stay at home or the dog and hanged herself

कुत्ता पालने की जिद पर अड़ा बेटा, एएसआइ की शिक्षिका पत्नी ने किया सुसाइड,  पति को कहा घर में वे रहेगी या डॉग और लगा ली फांसी

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चंदौरा थाने में पदस्थ एएसआई की पत्नी ने गुरुवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. फांसी लगाने की वजह उसके 11 साल के बेटे द्वारा घर में पालने के लिए कुत्ते का लाना बताया जा रहा है. बेटे को कुत्ते के साथ देख मां ने कई बार उसे मना किया कि वह उसे घर पर ना रखे. लेकिन बेटा नहीं माना. इसी बीच गुस्से में उसने कमरा बंद कर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक चंदौरा थाने में पदस्थ एएसआई वरुण तिवारी की सूरजपुर जिले के विश्रामपुर एसईसीएल स्थित वन बी हॉस्पिटल कॉलोनी में मकान है. गुरुवार को उनकी पत्नी साधना तिवारी 40 साल और 2 बच्चे घर पर थे. पत्नी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल विश्रामपुर में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी.
गुरुवार की शाम उनका 11 साल का बेटा घर पर कुत्ता ले आया. यह देख मां ने आपत्ति जताई तो बेटा जिद पर अड़ गया कि वह कुत्ते को पालने के लिए लाया है. इस पर मां ने उसे समझाया कि घर पर कुत्ता नहीं पालना है. लेकिन बेटा नहीं माना. बेटे की जिद देख वह काफी गुस्सा हो गई थी.
गुस्से में ही शिक्षिका साधना तिवारी अपने कमरे में चली गई और दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बेटे ने जब यह नजारा देखा तो पिता को खबर दी.
इसके बाद विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका का शव पीएम के लिए बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया. शुक्रवार को पीएम बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb