विशेष पिछड़ी जनजाति बच्चों को मिलेगा आवासीय छात्रावास, 15 जिलों के भाजपा अध्यक्षों की लिस्ट जारी, जल्द लागू किया जाएगा पत्रकार सुरक्षा कानून
Special backward tribe children will get residential hostels, list of BJP presidents of 15 districts released, Journalist Protection Act will be implemented soon
गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बच्चों को अब पढ़ाई में असुविधा नहीं होगी. उन्हें आवासीय छात्रावास का लाभ मिलेगा. जिससे उनके आगे की पढ़ाई जारी रहेगी और भविष्य भी बेहतर होगा.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना के तहत 4 नए छात्रावास का शिलान्यास किया.
यह छात्रावास जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में बनेगा. उक्त स्थानों में कुल 10 करोड़ रुपए की लागत से 4 नए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का निर्माण किया जाएगा. छात्रावास में बच्चों के रहने और पढ़ाई के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही पुस्तकालय एवं कंप्यूटर कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा.
गरियाबंद जिला जनजाति सदस्य बाहुल्य है. यहां विशेष पिछड़ी जनजाति कमार एवं भुंजिया जनजाति भी निवासरत है. जो कि अधिकतर वनांचल क्षेत्र में निवास करते हैं. उनके बच्चों के पढ़ने के लिए स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा की जरुरत महसूस की जा रही थी. नई आवासीय छात्रावास की स्वीकृति दी गई है. विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के बच्चों को अपने घर के आसपास ही छात्रावास में रहकर पढ़ने का मौका मिलेगा. उन्हें जिला मुख्यालय या दूरस्थ जगह जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. छात्रावास के बन जाने से वनांचल क्षेत्र के हजारों बच्चे बेहतर शिक्षा पाकर आगे बढ़ पाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
छत्तीसगढ़ में जल्द आएगा पत्रकार सुरक्षा कानून
गरियाबंद : गरियाबंद पहुंचे CM विष्णुदेव साय ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा “हमारी सरकार पत्रकारों के साथ खड़ी है. हमने मुकेश चंद्रकार हत्याकांड में तेजी से कार्रवाई की और SIT का गठन कर दिया है. पत्रकार सुरक्षा कानून पर भी काम हो रहा है. इसे जल्द लागू किया जाएगा.
15 जिलों के भाजपा अध्यक्षों की लिस्ट जारी
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. अभी पार्टी ने 15 जिलों के अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है. जिसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ जैसे जिले शामिल हैं.
रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर को बनाया गया है. यह नियुक्ति संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने सर्वसम्मति से की है. रमेश ठाकुर पहले रायपुर जिले के महामंत्री थे. इसी तरह रायपुर शहर के चार प्रमुख विधायकों को बीजेपी प्रदेश प्रतिनिधि के रुप में नामित किया गया है. जिसमें राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा शामिल हैं.
रायपुर जिला ग्रामीण में श्याम नारंग को उनके पद पर बरकरार रखा गया है. उन्हें दुबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी सूत्रों की माने तो बच्चे हुए जिलों के अध्यक्ष की सूची सोमवार को जारी हो सकती है.
अन्य जिलों में नियुक्तियां
जशपुर जिला: जिला महामंत्री भरत सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बालोद जिला: चेमन देशमुख को जिलाध्यक्ष बनाया गया
भिलाई: पुरुषोत्तम देवांगन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई
कांकेर: महेश जैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया
सूरजपुर: मुरली मनोहर सोनी को जिलाध्यक्ष बनाया गया
पेंड्रा: लाल जी यादव, पूर्व महामंत्री, को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया
मुंगेली: दीनानाथ केशरवानी नए जिलाध्यक्ष बने
कोरबा: मनोज शर्मा, जो पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. अब कोरबा जिला अध्यक्ष बने
दुर्ग: सुरेंद्र कौशिक को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
बीजापुर: घासीराम नाग को जिलाध्यक्ष चुना गया
रायगढ़: अरुणधर दिवान नए जिलाध्यक्ष बने है
बलरामपुर: ओमप्रकाश जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया
चौकी मोहला मानपुर: नम्रता सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय (एकात्मक परिसर) में अपने युवा साथियों के साथ श्री नारंग को एक बार फिर से महती जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.
देवांगन ने बताया कि नारंग को पिछले साल लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पौने 6 लाख मतों से भी ज्यादा के अंतर से भी जीत हासिल कर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. जिसमें श्री नारंग के ही करिश्माई नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा.
देवांगन ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा एक बार फिर से श्री नारंग पर भरोसा जताया गया है और निश्चित तौर पर श्री नारंग उस पर पुनः खरे उतरेंगे. नारंग के नेतृत्व में रायपुर जिला के सभी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद रहेगा. नारंग से उन्हें अत्यधिक स्नेह मिलता आया है. साथ ही उनसे राजनीति की बारीकियां भी सीखने का अवसर मिलता रहा है. मेरे लिए नारंग बड़े भाई के रूप में हैं. उनका मनोनयन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए अत्यधिक हर्ष का विषय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद : रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का फीता काटकर लोकापर्ण किया. इस अवसर पर उन्होने सभी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भव्य और सर्व सुविधायुक्त कार्यालय बनने से आप सभी को संगठन के कामकाज में सहूलियत होगी. पार्टी बैठक सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम यहां सुगमता से संपन्न हो सकेंगे.
इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री रामूराम रोहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, सांसद रुपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू भी उनके साथ मौजूद थे.
मुख्यमंत्री साय कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है. हमने प्रदेश के विकास के गति को आगे बढ़ाया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि हर क्षेत्र में सुधार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और निकाय चुनाव में जीत दर्ज करें. उन्होने कहा कि हमारे लोग चुनकर आयेंगे तो सरकार की योजनाओ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन भी अच्छे से होगा.
इस मौके पर नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, कुंज बिहारी बेहरा, योगेश शर्मा, राहुल सेन, जिप सदस्य चन्द्रशेखर साहू, केशरी ध्रुव, फिरतुराम कंवर, शंकुतला नायक, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, धनराज विश्वकर्मा, नरोत्तम साहू, सुरेन्द्र सोनटेके, युगल समदरिया, अनुप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, रामकुमार साहू, चन्द्रशेखर साहू, रिखीराम यादव सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में पहुंचे मुख्यमंत्री साय
गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सपत्निक कौशिल्या साय के साथ शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि हमारे गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री के 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन यहाँ किया है. चार दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ आयोजन का हिस्सा आपने मुझे बनने का अवसर दिया और मुझे इस पुनीत कार्य से जोड़ा. गायत्री महायज्ञ के जरिए समाज को धर्म, सद्कर्म से जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी का जिन्होंने वेदमाता गायत्री की उपासना करते हुए गायत्री परिवार को विश्वभर में फैलाया. जहां विश्व के 80 से अधिक देशों सहित पांच हजार से अधिक गायत्री शक्तिपीठ केन्द्र की स्थापना की गई है. इस तरह से गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया, क्योंकि कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो. और हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परम्पराओं में है.
उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कई दशकों से गायत्री परिवार के साथ जुड़ा हुआ है. गायत्री परिवार के लोग धर्म जागरण का कार्य कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माता कौशिल्या की धरती है तथा भगवान श्रीराम जी का ननिहाल है. गायत्री महामंत्र वेदों का और हमारी सनातन परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है. यह हमें सन्मार्ग की ओर चलने को प्रेरित करता है.
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आज महासमुंद में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
महासमुंद : छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचेंगे. विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया. इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया.
कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया. उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए. अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए.
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह साथ जिला प्रशासन का पूरा अमला और पुलिस प्रशासन से अतरिक्त पुलिस अधीक्षक भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पूर्व नपा अध्यक्ष पवन पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सीइओ एस आलोक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



