पत्नी का अफेयर होने का शक, चरित्र शंका पर उपजा विवाद, आरोपी पति ने दूध बांटने वाले को किया लहूलुहान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Suspecting wife of having an affair, dispute arose over character doubt, accused husband left the milkman bleeding, police arrested the accused
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां पर चरित्र शंका को लेकर आरोपी पति ने धारदार हथियार से मोहल्ले में दूध बांटने वाले आदमी के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जहां घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत मरिमाई मंदिर के पास मोबिन द्वारा ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू जो इस क्षेत्र में दूध बांटने का काम करता है. वह रोज की तरह आज भी मोहल्ले में दूध बांटने आया और दूध बांट पता की उसके पहले ही आरोपी मोबिन मौका पाते ही धारदार हथियार से जयपाल के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर जानलेवा हमला कर घायल कर लहूलुहान कर दिया.
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.वही आरोपी मोबिन अपनी पत्नी पर भी हमला करने के मकसद से तिफरा स्थित उसके निवास की तरफ रवाना हुआ. लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
उक्त वारदात की खबर पर थाना सिविल लाइन में जुर्म दर्ज किया गया. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा चरित्र शंका के कारण ही उक्त आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया. आरोपी मोबिन की पत्नी डेढ़ माह पहले ही घर को छोड़कर चली गई थी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



