तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मासूम को एक नहीं, दो बार रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, ड्राइवर रौंदकर फरार
The speeding Bolero driver ran over the innocent child not once but twice, he died while being taken to the hospital, the driver ran away after running over him
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : हिट एंड रन मामले में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बोलेरो की चपेट में आए बच्चे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना पेंड्रा जिले के धनपुर ग्राम पंचायत के चितवाही गांव के मुख्य मार्ग में किराना दुकान के पास हुआ. मरवाही की तरफ से पेण्ड्रा जा रहे बोलेरो के चालक ने तीन साल के धनंजय सिंह को चपेट में ले लिया.
मृत बच्चे के रिश्तेदार के मुताबिक बोलरो चालक ने एक नही बल्कि दो बार बच्चे को रौंदा. पहली बार जब बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ी तब वह जीवित था. इसके बाद बैक लेते हुए चालक ने फिर से बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी. हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे में बच्चे को गंभीर चोट आई. आनन-फानन में परिजन बच्चों को लेकर गौरेला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



