अवैध तरीके से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 12 सिलेंडर जब्त
Police busted a racket of illegally refilling and selling domestic and commercial gas cylinders, 2 arrested, 12 cylinders seized
रायपुर : मुजगहन थाना क्षेत्र में ग्राम कांदुल के भारत गैस गोदाम के सामने अवैध तरीके से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों, नीरज धनकर और दयालु साहू को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल 2025 को मुखबिर से टेलीफोन के जरिए खबर मिली कि कांदुल में भारत गैस गोदाम के सामने नाले के पास कुछ लोग अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग कर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. इस खबर पर पुलिस ने एक टीम गठित की. टीम में उपनिरीक्षक एचपी देवता, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रविकांत पांडेय, खिलेश्वर राजपूत, पालेश्वर कश्यप, विजय कंवर, राजकुमार देवा और अन्य शामिल थे.
पुलिस ने कांदुल में नाले के पास खेत में छापेमारी की, जहां कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए. मौके पर दो आरोपी, नीरज धनकर (उम्र 33 साल, निवासी कांदुल) और दयालु साहू (उम्र 41 साल, निवासी देवपुरी, टिकरापारा), पकड़े गए. पुलिस ने उनके कब्जे से एचपी कंपनी के 3 व्यवसायिक सिलेंडर (19 किग्रा, 2 भरे, 1 खाली), 3 घरेलू सिलेंडर (14 किग्रा, 1 भरा, 2 खाली) इंडेन कंपनी के 6 खाली सिलेंडर (14 किग्रा), 1 गैस सिलेंडर पाइप, 55 नोजल कैप, 23 रिफिलिंग पाइप, 7 गैस कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल CG04 KQ 4944, एक्टिवा CG04 DD 7692, और 15,300 रुपये नकद जब्त किया. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 55,000 रुपये आंकी गई है.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे घरेलू सिलेंडरों की गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर 600-700 रुपये प्रति सिलेंडर का मुनाफा कमा रहे थे. इस पूरे मामले में धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



