नहर में मिली लापता युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने शव निकाला बाहर, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a missing youth was found in the canal, flood rescue team took out the body, sensation spread in the area, police is investigating the matter

नहर में मिली लापता युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने शव निकाला बाहर, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

जांजगीर-चांम्पा : जांजगीर-चांम्पा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगूरडीह कांसा गांव के पास एक युवक की लाश को बाढ़ बचाव दल ने नहर से बाहर निकाली. मृतक की पहचान सारागांव निवासी नरेंद्र यादव के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाढ़ बचाव दल के शनिकृत कुमार साहू ने बताया कि रायपुर 112 की मदद से जांजगीर कमांडेंड मैडम को शनिवार की रात खबर दी गई थी कि नहर में एक व्यक्ति का शव बहने की खबर दी गई. जिस पर दल को रवाना किया गया. रात होने के कारण तलाशी नहीं ली जा सकी. वही खबर मिली कि नेगूरडीह कांसा नहर में एक व्यक्ति का शव बह रहा है. जिस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया.
परिजनों का कहना है कि नरेंद्र यादव जो कि रोगदा गया हुआ था. उसके बाद से संपर्क नहीं हुआ है. नवागढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसे बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB