बैडमिंटन एकेडमी में खेलते समय मैनेजर की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल
Suspicious death of manager while playing in badminton academy, uproar, police engaged in investigation, questions being raised on health related arrangements
रायपुर : शहर के सप्रे स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जिससे हडकंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक पहली बार एकेडमी में बैडमिंटन खेलने आया था. कुछ देर खेलने के बाद वह कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने फौरन उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को खेल के बाद कोर्ट के बाहर बैठते और अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है.
कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान हिमांशु श्रीवास्तव, निवासी सेक्टर-4, भिलाई के रुप में की है. फ़िलहाल वह रायपुर के अमलीडीह स्थित खुशी इंक्लेव में अपनी पत्नी के साथ निवास कर रहे थे. शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ से पूछताछ शुरु कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. यह हादसा एकेडमी में सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



