मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें

The Chief Minister and the Governor congratulated the people of the state for the New Year 2025, students will get free textbooks

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो.
साय ने कहा कि हम इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं. साथ ही इस साल को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का फैसला लिया है. आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर काम करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

राज्यपाल ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2025 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो.
राज्यपाल ने कहा कि नए साल के शुभारंभ में हमें एक संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की मदद जरुर करेंगे. दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश करेंगे तो हम खुद भी खुशी महसूस करेंगे. इसके अलावा वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण की भी चिंता करना जरुरी है. एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी करें. और घर-घर कम से कम एक पेड़ लगाएं. जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी. छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है जो कि हम आसानी से कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व व्यवसायिक शिक्षा का बच्चों को मिल रहा प्रशिक्षण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से विशेष उपहार आया. शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की. मुख्यमंत्री ने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं।.इन बच्चों ने मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की.       
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. वह सराहनीय है. बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी. उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की तारीफ की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों मुफ्त पाठ्य पुस्तकें -मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के सभी विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मुफ्त पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें मिल सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के जरिए की जाए. उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण के लिए कव्हर पेपर और इनर पेपर खरीदी व दूसरी निविदाएं जेम पोर्टल के जरिए करने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ को प्रबंधन प्रणाली के लिए मिली 250 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर : केंद्र सरकार ने इस डिजिटल सुधार की सराहना करते हुए राज्य को 250 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के रुप में प्रदान की है.
छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन के लिए “जस्ट इन टाइम” (जेआईटी) मॉडल और एसएनए स्पर्श प्रणाली को अपनाया है. यह प्रणाली वित्तीय प्रवाह को कुशल बनाते हुए निधियों के वितरण, ट्रैकिंग और भुगतान को आसान बनाती है. इसके तहत राज्य सरकार ने केंद्र की निधि को आरबीआई के ई-कुबेर नेटवर्क और राज्य की निधि को वित्तीय प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली (एफएमआईएस) के माध्यम से समेकित किया है. इस पहल से निधि के सही समय पर उपयोग और वास्तविक समय में व्यय की रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित हुई है.
इस सुधार के तहत स्मार्ट भुगतान एल्गोरिथम का उपयोग किया गया है. जिससे भुगतान ट्रिगर नियमों के आधार पर वास्तविक समय में किया जाता है. इससे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के परिणाम बेहतर हुए हैं. साथ ही राज्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म और पोर्टल्स का निर्माण कर आम जनता को सरकारी योजनाओं का फायदा तेजी से और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल इंडिया और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को बढ़ावा देने के लिए अपने तकनीक आधारित सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाया है. राज्य की अधोसंरचना परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम को इस प्रोत्साहन राशि से और ज्यादा मजबूती मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

7 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 35 चिकित्सा अधिकारियों को मिली संविदा नियुक्ति

रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेशानुसार राज्य के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 6 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 12 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 5 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है.विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. अमिताभ लालजी साहू, जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ. क्षमा चोपड़ा, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ. निकिता खेस, जिला अस्पताल जांजगीर, डॉ. अनु आनी जॉन, जिला अस्पताल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ शोएब खान जिला अस्पताल पंडरी रायपुर, डॉ नील माधव गवेल, जिला अस्पताल रायगढ़ व डॉ महिमा निधि जॉर्ज शास. चिकित्सा महाविद्यालय जिला रायगढ़ में पदस्थापना की गई है.
रायपुर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ भारती ठाकुर, डॉ. हरिश चौधरी, डॉ अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेन्द्र सिंह मरई शामिल हैं.
बिलासपुर संभाग के लिए जारी आदेश में डॉ. ऋषा जोगी, डॉ अरशद आलम, डॉ जीनत शेख, डॉ प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ राजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव, सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ अभिषेक जायसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाहा, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव का नाम है.
दुर्ग संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ नेहा रामटेके, डॉ अस्मिन निशा, डॉ शेमोन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर हैं.
बस्तर संभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ गिरधर गोपाल यादव व डॉ अतुल राज खटीक को पदस्थ किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI