भाजपा छग में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कराने से डर रही -देवेंद्र साहू, भाजपा सरकार निराश्रितों के प्रति संजीदा नहीं - विधायक उत्तरी जांगड़े

BJP is afraid of holding municipal body and panchayat elections in Chhattisgarh - Devendra Sahu, BJP government is not serious about the destitute - MLA Uttari Jangde

भाजपा छग में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कराने से डर रही -देवेंद्र साहू, भाजपा सरकार निराश्रितों के प्रति संजीदा नहीं - विधायक उत्तरी जांगड़े

भाजपा छ ग में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कराने से डर रही -देवेंद्र साहू

धमतरी/मगरलोड : कांग्रेस नेता व मगरलोड पार्षद देवेंद्र साहू ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तंज करते हुए कहा है कि संविधान के नियमों के मुताबिक देश में लोकसभा विधानसभा नगरी निकाय और पंचायत का कार्यकाल 5 साल का होता है. वही देखे तो नगरी निकाय व पंचायत का कार्यकाल तकरीबन खत्म होने वाला है. लेकिन शासन की तरफ से चुनाव को लेकर कोई विशेष तैयारी देखने को नहीं मिल रही है. वर्तमान में देखे तो ज्यादातर नगरी निकाय व पंचायत में कांग्रेस की ही सत्ता है. सरकार को हार का डर सता रही है. इसलिए चुनाव समय पर नहीं कराना चाहती है. आम जनता के साथ आंख में मिचौली का खेल खेल रही है. सरकार कभी आरक्षण की तारीख को बदल रही है तो कभी कुछ और...
वर्तमान में देखे तो सरकार की हर योजनाएं नाकाम नजर आ रही है. महतारी वंदन योजना सभी महिलाओं को नहीं मिल पा रही है. गैस सिलेंडर की बात की जाए तो सभी परिवार को ₹500 में देने का वादा भाजपा सरकार ने किया था. वह भी विफल रहा है. हाल में चल रहे धान खरीदी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. किसान परेशान हैं. कहीं तौल में गड़बड़ी तो कहीं बारदाने को लेकर समस्या देखी जा रही है. बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रदेश में कई तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भाजपा सरकार निराश्रितों के प्रति संजीदा नहीं - विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़ : शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने विधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से सवाल किया था कि क्या महिला एवं बाल विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अन्तर्गत जनपद पंचायत सारंगढ़ और बरमकेला में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत निराश्रित पेंशनधारियों की कुल संख्या वित्तीय वर्ष 2023-24 से 25 नवम्बर तक कितनी है? वर्षवार जानकारी देवें?
(ख) क्या सत्यापन के नाम पर अक्टूबर, 2024 में निराश्रित पेंशनधारियों को अपात्र किया गया है? उन्हें अपात्र करने की वजह क्या है? विस्तृत विवरण देवें?
जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री (श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े) : ने बतलाया कि (क) विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत सारंगढ़ एवं बरमकेला में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2023-24 कुल 69,796 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25 नवम्बर तक कुल 57,941 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं.
(ख) जी हां अपात्र करने के कारण का विवरण निम्न अंकित है. 1. पात्रता आयु से हितग्राही के आयु कम होना. 2. विधवा नहीं होना. 3. परित्यक्त नहीं होना. 4. पात्रता हेतु दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित दिव्यांगता का प्रतिशत दिव्यांग हितग्राही का नहीं होना. इस तरह सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत सारंगढ़ एवं बरमकेला में 11855 हितग्राहियों के पेंशन को विभाग द्वारा आपात्र की गई है. जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार निराश्रितों के प्रति कितना संजीदा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI