कोर्ट परिसर से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, 2 पुलिकर्मियों को चकमा देकर भागे गुलशन की तलाश में लगी पुलिस की कई टीम

The accused of rape escaped from police custody from the court premises, several police teams are searching for Gulshan who escaped by dodging two policemen

कोर्ट परिसर से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, 2 पुलिकर्मियों को चकमा देकर भागे गुलशन की तलाश में लगी पुलिस की कई टीम

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र में कल हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी गुलशन मांझी अदालत में पेश करने के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हो गया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत आरोपी गुलशन मांझी को गौरेला पुलिस गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. आरोपी के साथ दो पुलिसकर्मी भी थे. लेकिन दोनों पुलिस वालों को चकमा देकर गुलशन मांझी कोर्ट की दीवार फांदकर फरार हो गया और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें पतासाजी में लगी हुई है लेकिन इस पूरे मामले में गौरेला पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रारोड में बलात्कार के आरोपी को अदालत में पेश करने पहुंची पुलिस को चकमा देकर बलात्कार का आरोपी फरार हो गया. गौरेला पुलिस ने बलात्कार के मामले में गुलशन मांझी को गिरफ्तार किया था आरोपी पर बीएनएस की धारा 64 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी और मुलाहिया करवाने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर अदालत पहुंची थी और कागजी कार्यवाही हो रही थी तभी आरोप मौके का फायदा उठाकर दो पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए गुलशन मांझी पुलिस की पकड़ से फरार हो गया,
 आरोपी करीब 6 फीट की ऊंची दीवार फांदी और छूमंतर हो गया. पुलिस के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद गार्ड ने भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आरोपी को पकड़ने में चारो नाकाम रहे.  घटना के बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की. वह भी नाकाम रही. वहीं अब गौरेला पुलिस की कई टीम में आरोपी गुलशन मांझी को पकड़ने में लगी हुई है. लेकिन अदालत से दिन दहाड़े दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने से गौरेला पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t