बैरियर चौक मुक्तिधाम के पास पेड़ पर लटकी मिली ऑटो चालक की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
Auto driver's body found hanging from a tree near Barrier Chowk Muktidham, murder suspected, police investigating the case
जांजगीर चांपा : चांपा थाना के अंतर्गत बैरियर चौक मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है. वहां से गुजर रहे लोगों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी खबर दी. पेड़ पर लटकी हुई लाश को देखकर यह आशंका लगाई जा रही है कि हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दी गई. फिलहाल चांपा पुलिस को इसकी खबर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बैरियर चौंक मुक्तिधाम के पास पेड़ पर एक लाश लटकीं हुई है. आसपास के लोगों ने सिवनी गांव के दर्शन के नाम से मृत युवक का पहचान किया जो पेशे से ऑटो चालक है. ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करता था. बहरहाल सिवनी ग्राम निवासी आटो चालक दर्शन की लाश बैरियर चौंक मुक्तिधाम के पास एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है.
फिलहाल आसपास के लोगों द्वारा नजदीकी पुलिस स्टेशन चांपा में खबर दे दी गई है. पुलिस के जांच के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि मृतक की हत्या हुई है या उसने खुद से आत्महत्या की है. यह अभी जांच का का विषय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



