तेज रफ्तार SUV ने गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, सिर में चोट से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, 8 श्रद्धालु घायल

A speeding SUV ran over devotees going for Ganesh Visarjan, a 6-year-old innocent child died due to head injury, 8 devotees injured

तेज रफ्तार SUV ने गणेश विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, सिर में चोट से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, 8 श्रद्धालु घायल

सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सीतापुर में गणेश विसर्जन का उल्लास उस समय मातम में बदल गया जब एक बेकाबू एसयूवी वाहन ने जुलूस में शामिल भीड़ को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु घायल हो गए. यह हादसा सीतापुर के ग्राम आमाटोली में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार शाम करीब 5 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमाटोली में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने रैली में घुसकर कई  श्रद्धालुओं को रौंद दिया.
हादसे में 6 वर्षीय बालक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिनमें 1 से 5 साल के चार बच्चे, दो युवती, एक महिला और एक युवक शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.
अचानक हुई इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार चालक तेजी से भीड़ में घुसा और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हादसे में ग्राम आमाटोली निवासी संध्या (22 वर्ष), सूरजमनी (24 वर्ष), अनाया (1 वर्ष), रितेश (6 वर्ष), अनीता (45 वर्ष), दिव्यांशी (5 वर्ष), आसना (2 वर्ष), कल्पना (5 वर्ष) और कांता (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घायलों में 6 वर्षीय रितेश को सिर में गंभीर चोट लगी थी. जिसकी हालत बेहद नाजुक थी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मासूम रितेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय एसयूवी का चालक शराब के नशे में था. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि वाहन मौके से लापता बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t