नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर आरोपी युवक फरार, 6 साल बाद दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The accused youth absconded after raping a minor girl, after 6 years the rapist was arrested by the police and sent behind bars

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर आरोपी युवक फरार, 6 साल बाद दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलौदा बाजार/कसडोल : बलौदा बाजार जिले के कसडोल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर आरोपी युवक फरार हो गया था. आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कसडोल के अपराध क्र. 874/2019 धारा 376 भादवि, 04, 06 पाक्सो एक्ट के आरोपी प्रमोद वर्मा उम्र 22 साल साकिन ग्राम साबर थाना कसडोल का दुष्कर्म कर घटना दिनांक से फरार होने पर, फरार आरोपी प्रमोद वर्मा के खिलाफ धारा 299 जाफौ. के तहत् अभियोग पत्र तैयार कर अदालत में किया गया थाअदालत ने फरार आरोपी का स्थायी वारण्ट जारी किया था. फरार आरोपी को 6 साल बाद लगातार पता तलास कर अथक लगन से 29 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रितेश मिश्रा, आरक्षक विक्की वर्मा, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप सिंह बंजारे, सुरज राजपूत, आशुतोष बंजारे, राजू वर्मा, कुबेर कुमार वर्मा और थाना स्टाॅफ का अहम योगदान रहा.
आरोपी
प्रमोद वर्मा उम्र 22 साल साकिन ग्राम साबर थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI