रायपुर में पिस्टल के साथ मस्ती करते दिखा युवक, वीडियो बनाया जमकर वायरल, बदमाश बोला- ट्रिगर दबा और खेल खल्लास, आरोपी कुलेश्वर गिरफ्तार
A young man was seen having fun with a pistol in Raipur, the video went viral, the miscreant said- press the trigger and the game is over, accused Kuleshwar arrested
रायपुर : रायपुर में युवक का पिस्टल के साथ वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने खुद बनवाया है जो सोशल मीडिया वायरल हो गया. वीडियो में युवक दबंगई दिखाते हुए कह रहा है कि ट्रिगर दबा और खेल खल्लास... फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक 29 मार्च 2025 को रायपुर पुलिस को एक विडियो मिला था. जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से हाथ में पिस्टल पकड़कर पिस्टल को कॉक किया जा रहा था.
उक्त विडियो को पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रायपुर की टीम के सदस्यों द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पंडरी रायपुर निवासी कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील निवासी दलदल सिवनी चंडी नगर के रुप में करते हुये उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया.
वीडियो में दिख रहा है कि युवक किसी अंधेरे मैदानी जगह में खड़ा है. उसके हाथ में एक पिस्टल है. जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है. इस दौरान युवक का रहा है कि इसी को बोलते हैं क्या 9mm, शहर में...भाई लोग... खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास....
आरोपी ने पूछताछ में कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील द्वारा विडियो को खरियार रोड उडीसा में बनाना बताया गया. जिस पर कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील के खिलाफ थाना पंडरी में वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही पिस्टल के बारे में डिटेल पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि आरोपी कुलेश्वर अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में थाना पंडरी से अवैध तरीके से शराब की बिक्री/तस्करी करते आबकारी एक्ट के मामले में 3 बार और मारपीट के मामले में 1 सहित कुल 4 बार जेल जा चुका है.
आरोपी
कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील पिता अरुण फरिकार उम्र 24 साल निवासी दलदलसिवनी रोड सुमित बाजार के सामने थाना पंडरी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



