अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही लगातार जारी, दो दिवस के भीतर 22 मामलों से करोड़ों का 5782 क्विंटल धान जब्त
The administration continues to crack down on illegal paddy transportation; 5,782 quintals of paddy worth crores seized in 22 cases within two days.
महासमुंद में राइस मिल से 800 कट्टा जप्त, कुल 1460 कट्टा अवैध धान जब्त
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. निर्देशों के आधार पर राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में छापेमारी कर रही हैं. राइस मिलों में स्टॉक वेरीफिकेशन का कार्य भी लगातार जारी है.
इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 1460 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है. विकासखंड पिथौरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा बजरंग वर्मा के नेतृत्व में सपनेश्वर राइस इंडस्ट्री, नरसिंहपुर में भौतिक सत्यापन किया गया. सत्यापन में 9232.8 क्विंटल (23082 कट्टा) धान कम पाया गया. मिल में मौजूद 800 कट्टा धान को जब्त कर प्रशासनिक कार्रवाई की गई.
जगदीशपुर रोड पर ट्रैक्टर से अवैध तरीके से ले जाए जा रहे 75 पैकेट धान को पकड़ा गया. वाहन और धान को जप्त कर थाना बसना को सौंपा गया.
पिरदा समिति में किसान द्वारा लाया गया 135 बोरी पुराना धान नियम विरुद्ध पाया गया. जिसे जप्त कर प्रकरण मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई के लिए सौंपा गया.
सरायपाली क्षेत्र में 450 कट्टा धान बरामद
सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम गनियारिपाली में कार्रवाई की गई. संयुक्त टीम ने यहां 450 कट्टा अवैध धान बरामद कर कार्रवाई के लिए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
मैनपाट में 10 मामलों से 1335 क्विंटल धान जब्त
अंबिकापुर : मैनपाट विकासखंड के सपनादर गांव में गुलाब यादव के घर से 70 बोरी (28 क्विंटल) तथा कमलेश्वरपुर में श्याम यादव के घर से 60 बोरी (24 क्विंटल) धान जब्त किया गया. दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
प्रशासन की इन कार्रवाईयों के परिणामस्वरुप अब तक 10 मामलों में कुल 1335 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से शासन को करीब 31,98,045 रुपये की आर्थिक हानि होने से बचाया गया है.
जब्त धान की लिस्ट इस तरह है-
संजय अग्रवाल, श्री साई ट्रेडिंग, कान्तीप्रकाशपुर: 100 बोरी (40 क्विंटल) पतला धान
अजय अग्रवाल, आदर्श ट्रेडिंग, श्रीगढ़, अम्बिकापुर: 180 बोरी (72 क्विंटल) मोटा धान
जनम कुमार अग्रवाल, जे.के. ट्रेडिंग, श्रीगढ़: 502 बोरी (200.80 क्विंटल) मोटा धान
राजेश कुमार अग्रवाल, महामाया ट्रेडिंग: 200 बोरी (90 क्विंटल) पतला धान
शशिकांत अग्रवाल, बंसल ट्रेडर्स, अंबिकापुर: 1210 बोरी (484 क्विंटल) पतला धान
दीपक अग्रवाल, कृष्णा ट्रेडिंग, खरसिया नाका: 625 बोरी (252 क्विंटल) पतला धान
मुकेश गुप्ता व सुभाष गुप्ता, खरसिया नाका: 300 बोरी (120 क्विंटल) मोटा धान
ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुर: 60 बोरी (24 क्विंटल) मोटा धान
अनिल गुप्ता, अनिल ट्रेडर्स, ग्राम सलका, उदयपुर: 60 बोरी (24 क्विंटल) पतला धान
इन सभी मामलों में जब्त धान की कुल कीमत 30,73,817 रुपये आंकी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दो दिन के भीतर 12 मामलों में 1 करोड़ 37 लाख रुपए से ज्यादा के 4447 क्विंटल धान जब्त
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 नवंबर और 01 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 12 मामलोंमें 4447.20 क्विंटल से ज्यादा का धान जब्त किया। जिसमें तीन अंतर्राज्यीय प्रकरण भी शामिल हैं. जब्त धान का मूल्य 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपए से ज्यादा आंका गया है.
लैलूंगा विकासखंड के ग्राम किलकिला में तहसीलदार के नेतृत्व में की गई जांच में भूगदेव पैंकरा के ठिकाने से ओड़िशा का 60 क्विंटल धान पकड़ा गया. वहीं पुसौर विकासखंड में पुलिस विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में सुदाम साहू ग्राम भैनातोरा जिला बरगढ़ ओडिशा के पिकअप वाहन ( (CG 06 GU 8036) में 25.60 क्विंटल धान और आदित्य सागर ग्राम बड़ेहरदी के वाहन (CG 13 AR 4467) में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। सभी मामलों में अंतर्राज्यीय धान परिवहन का मामले दर्ज किए गए हैं.
लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम लारीपानी एवं अन्य जगहों पर बजरंग अग्रवाल के यहां 840 क्विंटल, त्रिलोक गर्ग के यहां 640 क्विंटल, दीपक जिंदल के यहां 820 क्विंटल जप्त किया गया है.
इसी तरह घरघोड़ा क्षेत्र में दीपक अग्रवाल शुभम ट्रेडर्स के यहां 50 क्विंटल, रजत अग्रवाल रजत ट्रेडर्स के यहां 630 क्विंटल, धरमजयगढ़ क्षेत्र में टिकेश्वर यादव ग्राम सिसरिंगा के यहां 34.40 क्विंटल, सहनी लाल सिदार ग्राम एड्डुकला के यहां 49.20 क्विंटल, मनोज गुप्ता पत्थलगांवखुर्द के यहां 78 क्विंटल, खरसिया क्षेत्र के ग्राम कुरु में लाभो दास महंत के गोदाम से 1200 क्विंटल धान बरामद जब्त किया गया. जिले में अब तक 68 मामलों में कुल 12,454 क्विंटल धान, जिसकी कीमत 3 करोड़ 86 लाख रुपए से ज्यादा जप्त किया जा चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



