बेटे की मौत को मिर्गी बताकर पुलिस पर सवाल, चोट के निशान छिपाने का आरोप, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, जांच का इंतजार

The police questioned the son's death, accusing him of concealing injury marks. The family appealed to the collector for justice and awaited an investigation.

बेटे की मौत को मिर्गी बताकर पुलिस पर सवाल, चोट के निशान छिपाने का आरोप, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, जांच का इंतजार

रायगढ़ : मौत के मामले में घीयार्मूड़ा के श्रवण सिदार (पिता राजेंद्र) की 20 अक्टूबर नदी में संदिग्ध मौत पर परिजन भड़के. लैलूंगा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर कलेक्टर को आवेदन देकर बेटे की मौत की फिर से जांच की मांग किया.
परिजनों का कहना बेटे की मौत से पहले श्रवण को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी. नदी से शव निकालते समय कान, मुंह, पीठ और गले पर चोटें मिलीं. लेकिन पोस्टमार्टम में जिक्र नहीं है. कपड़े आधे-अधूरे भीगे मिले. पुलिस मिर्गी बता रही है पिता ने बेटे की मौत पर हत्या का शक जताया.
बेटे की मौत के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीरता दिखाने की चुनौती.. परिजनों के दावों की सच्चाई दोबारा जांच से खुलेगी?. फिलहाल मामला कलेक्टर दरबार में अटका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t