छत्तीसगढ़ में देसी कट्टा दिखाकर तीन लूट की वारदात का आरोपी अमेरिकन गिरफ्तार, लोगों ने ली राहत की सांस, एक की तलाश जारी
American accused of three robbery incidents in Chhattisgarh arrested by showing country-made pistol, people heaved a sigh of relief, search for one continues
जशपुर : जशपुर जिले में हाल ही में हुई सिलसिलेवार लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मारोल, गुरमाकोना और सोनक्यारी में हुई तीन लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर किया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आदतन अपराधी अमेरिकन पैकरा, उम्र 24 साल निवासी मानपुर थाना बतौली जिला सरगुजा (छ.ग) है.
पहली लूट:
सराईटोली निवासी प्रकाश गुप्ता ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मारोल के साप्ताहिक बाजार में गल्ला खरीदने गया था. दोपहर करीब 1:30 बजे तीन अज्ञात युवक अपाचे बाइक में पहुंचे। जिनमें से दो ने देसी कट्टा दिखाकर उसके पास रखे बैग से ₹46,700 नकद व मोबाइल लूट लिए.
दूसरी लूट:
इसी दिन फिरोजपुर निवासी सतीश यादव, जो यूएस एग्रो सीड कंपनी में कार्यरत है, ने भी थाना बगीचा में रिपोर्ट दी कि ग्राम गुरमाकोना में कंपनी के काम से पहुंचने पर उसी तरह तीन अज्ञात लुटेरों ने कट्टा दिखाकर उसका पर्स, जिसमें ₹1,800 थे, और मोबाइल लूट लिया.
तीसरी लूट:
ग्राम अलोरी सोनक्यारी में भी एक व्यापारी से कट्टा दिखाकर करीब ₹45,000 लूट लिए गए. इस मामले की रिपोर्ट सोनक्यारी चौकी में दर्ज की गई थी.
पुलिस की कार्रवाई
सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया. पुलिस की टेक्निकल यूनिट और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की गई. इसके बाद पुलिस ने अमेरिकन पैंकरा को हिरासत में लिया। जिसने पूछताछ में तीनों लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की. आरोपी ने यह भी बताया कि लूट में इस्तेमाल अपाचे बाइक को पत्थलगांव के कुमेकेला से चुराया गया था. साथ ही, सोनक्यारी से एक पैशन प्रो बाइक की चोरी भी स्वीकारी गई. आरोपी ने लूट की रकम को शादी, शॉपिंग और घरेलू खर्च में उपयोग करना बताया।
कोरबा में भी दिया लूट को अंजाम:
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने 24 अप्रैल को कोरबा जिले के ग्राम अमलडीहा में अपने साथी धनेश्वर मिंज व रतन लकड़ा के साथ साप्ताहिक बाजार में कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. धनेश्वर मिंज को कोरबा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. जबकि रतन लकड़ा की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना सन्ना, कोरबा, बतौली, लखनपुर व सीतापुर में भी लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और तीसरे की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी, पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लूट के इन गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है. जिससे आम जनता में राहत की भावना देखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



