राइस मिल पर प्रशासन की दो मामलों में सख्त कार्रवाई, प्रभु ट्रेडिंग कंपनी सिरसिदा के गोदाम से 261 क्विंटल अवैध धान जब्त, इधर राइस मिल सील

The administration took strict action against two rice mills, seizing 261 quintals of illegal paddy from the warehouse of Prabhu Trading Company, Sirsida, and sealing the rice mill.

राइस मिल पर प्रशासन की दो मामलों में सख्त कार्रवाई, प्रभु ट्रेडिंग कंपनी सिरसिदा के गोदाम से 261 क्विंटल अवैध धान जब्त, इधर राइस मिल सील

प्रभु ट्रेडिंग कंपनी सिरसिदा के गोदाम से 261 क्विंटल अवैध धान जब्त

धमतरी : बुधवार देर शाम नगरी विकासखंड के गट्टासिल्ली स्थित एस.के. फूड्स राइस मिल पर संयुक्त निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई. जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राइस मिल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी की गहन जांच तथा भौतिक सत्यापन किया गया. जिसमें दर्ज स्टॉक की तुलना में 269 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया. यह अतिरिक्त मात्रा खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को दर्शाती है.
जांच में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संयुक्त दल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मिल परिसर में उपलब्ध कुल 20,976 क्विंटल धान और 605 क्विंटल चावल को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मिल व्यापारी की सुपुर्दगी में दिया गया और आगे की जांच और वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सरायपाली में राइस मिल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

सरायपाली : जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा राइस मिलों का लगातार भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. भौतिक सत्यापन के इसी कड़ी में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत बालोदिया राइस मिल में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल में उपलब्ध पुरे धान एवं चावल के स्टॉक को जब्त किया गया है.
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान राइस मिल परिसर में 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) और 37,759.6 क्विंटल धान (94,399 बोरा) भौतिक रुप से उपलब्ध पाया गया. जबकि अभिलेखों के मुताबिक बड़ी तादाद में धान की कमी पाई गई. जिसकी वजह से वहां उपलब्ध धान एवं चावल के पूरा स्टॉक को जब्त कर लिया गया है. जब्ती की यह कार्रवाई आगामी कानूनी प्रक्रिया एवं विस्तृत जांच के अधीन रखी गई है.
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उल्लंघन करने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB