अभनपुर मड़ई मेला में दो पक्षों में विवाद, बाइक सवारों ने मारा चाकू, तो इनोवा सवारों ने रौंदा, एक की मौत, 5 घायल, आरोपी मौके से फरार
Dispute between two parties at Abhanpur Madai fair; bike riders stabbed, then Innova riders ran over them, one dead, 5 injured, accused absconded from the spot
रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर से हत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां मड़ई मेला में दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं एक आरोपी मौके से फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह विवाद गाड़ी को साइड में लगाने की वजह से शुरु हुआ. इनोवा सवार चार लोग और बाइक सवार 3 लोगों के बीच मुठभेड़ हो गई. बाइक सवार युवकों ने इनोवा सवार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमे 4 लोग घायल हो गए, वहीं गुस्साए इनोवा सवारों ने बाइक सवारों पर गाड़ी चढ़ा दी. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और तीसरा मौके से फरार है. मृतक की पहचान कैलाश अभनपुर निवासी के रुप में हुई है.
वहीं सभी 5 घायलों को फौरन अभनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में छापेमारी और पूछताछ शुरु कर दी है. अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस झड़प ने मेला क्षेत्र में खौफ का माहौल बना दिया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



