अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, दर्दनाक हादसे में मोटर साइकिल सवार 2 युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट आने से तोड़ा दम
The bike went out of control and fell into the drain, two young men riding a motorcycle died in the tragic accident, they died due to serious head injuries
धमतरी/कुरुद : धमतरी रोड में एक और बड़े हादसे में नेशनल हाईवे में सड़क किनारे ग्राम छाती के पास नाली में गिरने से बाइक सवार दो लोगों की पानी के अंदर ही मौत हो गई. मौके पर कुरुद पुलिस पहुंची. शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक चितवन ध्रुव 50 साल ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा जिला गरियाबंद और चोवा दास उम्र 37 साल ग्राम नवागांव थाना अर्जुनी, बाइक नम्बर CG04 PT 1760 में कुरुद की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान छाती के आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी. यह नाली करीब चार फीट गहरी है. और नाली में पानी भरा हुआ है. दोनों के गिर जाने के बाद सिर में चोट आई. जिससे पानी के अंदर ही मौत हो गई. इस हादसे की खबर मिलने पर कुरुद पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



