नहर किनारे मिली 26 अगस्त से लापता 7 वर्षीय बालक की लाश, तीजा मनाने मां के साथ रायपुर से आया पांडुका, पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा

The body of a 7-year-old boy missing since August 26 was found near a canal, he came to Panduka from Raipur with his mother to celebrate Teej, a deep shock for the entire area

नहर किनारे मिली 26 अगस्त से लापता 7 वर्षीय बालक की लाश, तीजा मनाने मां के साथ रायपुर से आया पांडुका, पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 7 साल के मासूम अर्पित यादव का शव नहर से बरामद हुआ है. तीजा पर्व के दिन जब हर घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था. वहीं इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्पित यादव 26 अगस्त को नवोदय विद्यालय पांडुका के पास से अचानक गायब हो गया था. वह बोल और सुन नहीं सकता था. जिससे उसकी तलाश और भी मुश्किल हो गई थी. अर्पित अपनी मां के साथ तीजा त्योहार मनाने के लिए रायपुर से पांडुका आया था.
परिजनों ने काफी ढूंढ़ने की कोशिश की उसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था. उसकी तलाश लगातार जारी रही. परिजनों और ग्रामीणों की चिंता के बीच पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से 36 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आखिरकार नहर से उसके शव की बरामदगी हुई.आज उसकी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच जारी है. खबर ने पूरे माहौल को शोकाकुल बना दिया.
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t