नदी किनारे पेड़ से लटका मिला होली खेलने निकले इकलौते बेटे का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

The body of the only son, who had gone out to play Holi, was found hanging from a tree on the river bank, causing a sensation. The family suspected murder. A forensic team is investigating.

नदी किनारे पेड़ से लटका मिला होली खेलने निकले इकलौते बेटे का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. होली के दिन घर से खेलने निकला एक युवक अचानक लापता हो गया था. अगले दिन गुरुवार को उसका शव नदी किनारे एक बांस के पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोग इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं.
होली खेलने निकला था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मनीष कंवर पिता धुल सिंह कंवर उम्र 18 साल मनीष बुधवार दोपहर को होली खेलने के लिए घर से निकला था. परिवार को उम्मीद थी कि वह दोस्तों के साथ त्योहार मनाकर देर शाम तक घर लौट आएगा. लेकिन देर रात तक जब मनीष घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरु कर दी और उसके दोस्तों से भी संपर्क किया. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव
गुरुवार सुबह तलाश के दौरान परिजनों को घर से कुछ दूरी पर खोलार नदी के किनारे एक बांस के बड़े पेड़ से मनीष का शव लटका हुआ दिखाई दिया. युवक का शव लाल रंग के गमछे से पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ था. इस नज़ारे को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए. परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरु की. शव के लटकने की स्थिति को देखते हुए परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे थे. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.
इकलौता बेटा था मनीष
बताया जा रहा है कि मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं. बेटे की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में मातम का माहौल है.
पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच
कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं. और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB