आयुष्मान हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, इधर पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत

A female employee of Ayushman Hospital committed suicide by hanging herself. Meanwhile, a woman died after falling into a 30-foot-deep well while fetching water.

आयुष्मान हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, इधर पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत

आयुष्मान हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में 19 साल की ललिता गभेल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना होली से एक दिन पहले की है. ललिता मानिकपुर स्थित एक प्राइवेट आयुष्मान हॉस्पिटल में कार्यरत थी.
बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ होली मनाई थी. अगले दिन वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली. काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा.
परिजनों ने उसे जीवित समझकर फौरन अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ललिता गभेल अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी. उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही प्राइवेट अस्पताल में काम कर रही थी. इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि खुदकुशी की वजह का पता चल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत

कोरबा : कोरबा के बालको थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब महिला घर के पास स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी. अचानक पैर फिसलने से वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान चंदा देवी साह उम्र 38 साल के रुप में हुई है. घटना के समय उनकी दो बेटियां भी मौके पर मौजूद थीं. मां को अचानक कुएं में गिरते देख दोनों बेटियां घबरा गईं और जोर से चीखने लगीं. बेटियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें बालको अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौके पर मौजूद थीं और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि महिला के पति लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है. परिवार की जिम्मेदारी चंदा देवी पर ही थी. वह बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थीं और अपनी 6 बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB