केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, दिपावली से पहले मिला डबल तोहफा, बोनस का ऐलान

The central government gave a big gift to government employees on Dussehra and Diwali, got a double gift before Diwali, bonus was announced.

केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, दिपावली से पहले मिला डबल तोहफा, बोनस का ऐलान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. वित्त मंत्रालय ने एडहॉक बोनस का ऐलान करते हुए कहा कि पात्र कर्मियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर राशि बोनस के रुप में दी जाएगी. त्योहारों से पहले वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस/एडहॉक बोनस की घोषणा कर दी है. इसके तहत पात्र कर्मियों को 30 दिन की तनख्वाह के बराबर रकम बोनस के तौर पर मिलेगी.

किन्हें मिलेगा फायदा?
ग्रुप C के सभी केंद्रीय कर्मचारी.
ग्रुप B के नॉन-गैजेटेड कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते.
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मी.
केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी, जो केंद्र के इमॉल्युमेंट्स पैटर्न का पालन करते हैं और किसी अन्य बोनस स्कीम में शामिल नहीं हैं.
पात्र एड-हॉक कर्मचारी और कैजुअल लेबर, जिन्होंने तय दिनों तक सेवा दी है.
कैजुअल लेबर को 1,184 रुपये बोनस दिया जाएगा.

कितना मिलेगा बोनस?
कैलकुलेशन के लिए 7000 रुपये मासिक वेतन को मैक्सिमम लिमिट माना जाएगा.
बोनस की राशि 30 दिन की सैलरी के बराबर होगी.
अगर किसी की सैलरी 1200 रुपये से कम है, तो वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस तय होगा.
बोनस की रकम नजदीकी राउंड फिगर पर फिक्स की जाएगी.

शर्तें
कर्मचारी 31 मार्च 2025 तक सेवा में होना चाहिए.
या फिर 2024-25 के दौरान कम से कम 6 महीने तक लगातार सेवा दी हो.
कम सेवा अवधि वाले कर्मचारियों को प्रो-राटा बेसिस पर बोनस मिलेगा.

कर्मचारी संघ का बयान
कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लाईज एंड वर्कर्स के महासचिव एसबी यादव ने बताया कि “हमने वित्त मंत्री को बकाया डीए/डीआर और बोनस को लेकर पत्र लिखा था. सरकार ने त्योहारी बोनस पर फैसला लिया है. लेकिन डीए/डीआर का ऐलान अभी बाकी है.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t