बारिश से रावण के गिरे पुतले, कार्यक्रम स्थल जलमग्न, सुधार कार्य में लगी समिति, दशहरा के पहले शराब दुकानों में रही भारी भीड़
Rain toppled effigies of Ravana, flooding the venue, and the committee engaged in repair work. Liquor shops were crowded before Dussehra.
कोरबा : दशहरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार 1 अक्टूबर दोपहर हुई तेज बारिश और हवा की वजहसे रावण के पुतले गिर गए. घंटाघर ओपन थिएटर और एमपी नगर में खड़े किए गए विशाल पुतले गिरने से अब कलाकारों को फिर से पुतला सुधारना पड़ रहा है.
नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में एक बड़ा रावण पुतला तैयार हो गया था. यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर हो रहा था. जिसमें आकर्षक मंच और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी. इसी तरह एमपी नगर में खड़ा किया गया रावण का पुतला भी बारिश की तेज बौछारों की वजह से गिर गया. इन हादसों के बाद अब समिति फिर से पुतले को खड़े करने की तैयारी कर रही है. हालांकि प्रशासन नेसाफ कर दिया है कि आयोजन होगा.
जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और रावण दहन के मौके पर शराब दुकानें बंद रहने की वजह से मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ देखी गई. कोरबा में 1 अक्टूबर को दिन भर शराब दुकानों पर लोग शराब खरीदते नजर आए. ताकि अगले दिन ड्राई डे पर उन्हें परेशानी न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



