पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, आरक्षक पर गिरी एसपी की गाज, बिना तलाक के दूसरा विवाह करने वाला कांस्टेबल शिव सस्पेंड
The constable got married for the second time while his first wife was alive, SP took action against him, Constable Shiv who got married for the second time without divorce, has been suspended
नैला-जांजगीर : जांजगीर में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के एक आरक्षक पर दोहरी शादी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. आरक्षक शिव बघेल, जो कि रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था. को एसपी विजय कुमार पांडेय ने अमार्यादित आचरण के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है.
आरक्षक शिव बघेल पर आरोप है कि उन्होंने पहली पत्नी के जीवित रहते हुए एक दूसरी महिला से गुपचुप विवाह कर लिया. इसकी जानकारी जैसे ही उनकी पहली पत्नी को हुई. उसने इस मामले की शिकायत जांजगीर एसपी कार्यालय में दर्ज करवाई.
एसपी विजय कुमार पांडेय ने मामले की जांच का जिम्मा एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपा. जांच के दौरान सबूतों और बयानों के आधार पर यह साफ हो गया कि कांस्टेबल शिव बघेल ने विभागीय नियमों और नैतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए यह कदम उठाया है.
जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने शिव बघेल को अमार्यादित आचरण के चलते निलंबित कर दिया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी आरंभ कर दी गई है. जो सेवा नियमों के तहत आगे बढ़ाई जाएगी.
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा नियमों के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी को, विशेष रूप से पुलिस बल के सदस्य को, बिना विभागीय अनुमति के दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं होती है. खासकर जब पहली पत्नी जीवित हो और विवाह विच्छेद न हुआ हो. इस तरह का आचरण न सिर्फ नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन है. बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों का हनन भी माना जाता है.
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय ने साफ कहा कि पुलिस बल में सेवा अनुशासन सर्वोपरि है. और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. ताकि विभागीय छवि बनी रहे और जनविश्वास कायम हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



