साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 10 आरोपी उत्तरप्रदेश और रायपुर से गिरफ्तार
10 accused involved in opening bank accounts and operating them for cyber fraud were arrested from Uttar Pradesh and Raipur
रायपुर : इन दिनों प्रदेश भर की पुलिस ने साइबर ठगों के लिए म्यूल खाते चलाने वालों की धार-पकड़ का अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में बैंक खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है,
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर अपराध का अनुसंधान म्यूल बैंक खाता की जांच करने के लिए योजना तैयार कर साइबर अपराध में शामिल बैंक खाता संवर्धक/संचालक-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है.
थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 44/25, 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से बैंक खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम हासिल करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था. और ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था. आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम हासिल की गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1 देवेंद्र शर्मा पिता आनंद शर्मा उम्र 32 साल पता ग्राम अरेल, मुंडेरवा, जगदीशपुर उत्तरप्रदेश
2 सनी सोनी पिता बृजलाल सोनी उम्र 26 साल पता भवानी नगर, कोटा, रायपुर
3 राकेश साहू पिता भागवत साहू उम्र 45 सालपता दलदल सिवनी मोवा, रायपुर
4 राजेन्द्रपुरम पिता मानिकपुरम उम्र 32 साल पता विधानसभा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू रायपुर
5 भानु प्रताप सेन पिता रोहित सेन उम्र 22 साल बजरंग चौक तूता रायपुर
6 अब्दुल कलाम पिता अब्दुल शाहीद उम्र 49 साल पता कल्लू गैरेज के पास मौदहापारा
7 रोहित कस्तूरिया पिता दिलीप कस्तूरिया उम्र 24 साल पता दिव्या कॉलोनी न्यू राजेंद्र नगर रायपुर
8 रितेश निर्मलकर पिता ईश्वर निर्मलकर उम्र 39 साल वार्ड क्रमांक 11 बच्चन चौक कुंद्रा पारा थाना गुढियारी जिला रायपुर
9 ऋतिक शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 25 साल पता बजरंग चौक तिल्दा रायपुर
10 बज्जू शर्मा पिता शरद शर्मा उम्र 25 साल पता दीनदयाल वार्ड, वार्ड नंबर 16, तिल्दा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



