पोल्ट्री फार्म संचालक की बेटी ने मां-बेटे को चप्पल से पीटा, फिर 20-25 कुत्तों से कटवाया, वीडियो से गांव में बवाल
The daughter of a poultry farm owner beat the mother and son with slippers, then got them bitten by 20-25 dogs, the video created a ruckus in the village
रायपुर : धरसीवां के सिलयारी कुरुद गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक की बेटी ने एक मां-बेटे पर चप्पलों से हमला किया और पालतू कुत्तों से कटवाया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. FIR दर्ज होने के बावजूद ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे. यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलियारी चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के मालिक ने करीब 20 से 25 कुत्ते पालकर रखे हैं. जो रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को दौड़ाकर काटते हैं. इसी की शिकायत करने मां-बेटे फार्म गए थे. इसी दौरान मालिक की बेटी ने उन पर कुत्ते छोड़ दिए. इस घटना के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें महिला और उसके बेटे की पोल्ट्री मालिक की बेटी के साथ झड़प हो रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
इस मामले की सरस्वती बाई चक्रधारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. जिसमें बताया कि उनका ईंट बनाने का काम है. 20 मई की सुबह 6:30 बजे वह अपने बेटे पुष्पेंद्र चक्रधारी के साथ ईंट भट्ठे जा रही थी. रास्ते में मसीह पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचने पर फार्म के 20–25 पालतू कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.
जब इस बात की शिकायत करने के लिए सरस्वती अपने बेटे के साथ पोल्ट्री फार्म पहुंची. तो वहां मौजूद फार्म मालिक की बेटी बिन्नी मसीह ने शिकायत सुनने की बजाय बहस शुरु कर दी. इस दौरान पुष्पेंद्र ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरु किया. तो बिन्नी आगबबूला हो गई और सरस्वती पर चप्पल से हमला कर दिया. यही नहीं कुत्तों को भी दोनों पर छोड़ दिया. जिससे मां-बेटे घायल हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है.
जब इसी की शिकायत करने के लिए सरस्वती अपने बेटे के साथ पोल्ट्री फार्म पहुंची थी. वहां मौजूद फार्म मालिक की बेटी बिन्नी मसीह ने शिकायत सुनने की बजाय बहस शुरु कर दी. विवाद के बाद बिन्नी ने कुत्तों को इशारा कर दिया. इसके बाद कुत्ते मां-बेटे पर झपट पड़े. उन्होंने चारों तरफ से मां-बेटे को घेर लिया.
इस वारदात के बाद कारोबारी की बेटी ने फिर पुष्पेंद्र के गाड़ी की चाबी छीन ली. उसने यह धमकी भी दी कि अगर वह चाबी वापस लेने आएगा तो फिर एक बार कुत्ते से कटवाएगी. इस घटना में पुष्पेंद्र के पैरों में गंभीर चोटें आई है. इस मामले में एफआईआर दर्ज सिलियारी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



