पति ने पत्नी को टंगिया से काट डाला, फिर खुद भी लगाया मौत को गले, आरोपी पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
The husband killed his wife with a knife then committed suicide the accused had already attempted suicide the police is investigating
रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुडुमकेला नवाडीह निवासी युवक ने अपनी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होने से परेशान होकर पहले उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. उक्त मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है. मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमकुमारी माझी उम्र 34 साल पति पंचराम माझी उम्र 32 साल निवासी ग्राम कुडुमकेला नवाडीह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि धरमकुमारी की दिमागी हालत पिछले कुछ साल से खराब थी. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था.
इसके साथ ही झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उसका पति पंचराम माझी काफी परेशान रहता था.
रविवार रात दोनों बच्चे अपनी दादी के पास सोने के लिए गए थे. रविवार की रात जब धरमकुमारी खाट पर सो रही थी तब पंचराम ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. बाद में पकड़े जाने के डर से उसने उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया.
सुबह जब मृतक मृतिका के दोनों बच्चे अपने दादी के पास से उस कमरे में गए तब उन्होंने दोनों को मृत हालत में पाया. यह घटना गांव में आग की तरफ फैल गई और बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. खबर मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और धरमकुमारी तथा उसके पति पंचराम के शव को पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. आगे की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस कर रही है.
धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि पंचराम ने पहले भी किसी कारण से सुसाइड करने की कोशिश की थी. तब उसे बचा लिया गया था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोते समय पत्नी पर पंचराम ने हमला किया था. टंगिया जब्त कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



