खाद संकट-महंगाई और किसान हितों के मुद्दे पर कल 12 जून को राजिम में होगा महाचक्का जाम, भाजपा किसान मोर्चा व सरपंच संघ को भी भेजा आमंत्रण
A massive road blockade will be held in Rajim tomorrow, June 12, to protest against the fertilizer crisis, inflation, and issues concerning farmers' interests; invitations have also been sent to the BJP Kisan Morcha and the Sarpanch Sangh.
फिंगेश्वर/राजिम-:खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर 12 जून को राजिम में विशाल किसान आंदोलन और चक्का जाम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर एवं भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रुपेश कुमार साहू ने विभिन्न किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को आमंत्रण पत्र भेजकर आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया है. विशेष रूप से भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हलमन ध्रुव, राजिम मंडल अध्यक्ष यथार्थ शर्मा तथा सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू को भी आमंत्रण भेजा गया है.
आयोजकों का कहना है कि वर्तमान खरीफ सीजन में सहकारी समितियों के जरिए किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. वहीं निजी विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने किसानों और आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है.
रूपेश साहू ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याएं किसी एक दल की नहीं बल्कि पूरे समाज की चिंता का विषय हैं. इसी भावना के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों को आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि किसानों की आवाज को मजबूती मिल सके.
12 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजिम के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में धरना-प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली और विशाल चक्का जाम का आयोजन किया जाएगा. आयोजकों ने किसानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से बड़ी तादाद में पहुंचकर आंदोलन को कामयाब बनाने की अपील की है.
क्षेत्र में इस पहल को किसान हित के मुद्दों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर संवाद और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर यह आमंत्रण चर्चा का विषय बना हुआ है. और विभिन्न किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों की नजरें अब 12 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सहकारी समिति में तालाबंदी कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
छुरा : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद, बीज और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को छुरा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में प्रतीकात्मक तालाबंदी कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस का प्रदर्शन
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ फसलों की बुआई का समय नजदीक है. लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज और डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसके कारण किसानों को समितियों और दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है. समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध नहीं होने से फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई.
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश के किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी.
इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव ने भी किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि कृषि आधारित परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है और इसका सीधा असर ग्रामीण महिलाओं पर भी पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की.
किसान आंदोलन
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. लेकिन किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल नहीं मिलना चिंता का विषय है. उन्होंने कृषि व्यवस्था को अव्यवस्थित बताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी शाह ने कहा कि किसान खाद-बीज की कमी, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा अवैध रेत खनन जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगी.
धरना-प्रदर्शन में यशपेंद्र शाह, समद खान, राजकुमारी सोनी, भानु प्रताप भारद्वाज, हाजी चिराग अली, मंजू ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, रमेश शर्मा, शमीम खान, सलीम मेमन, अवधेश प्रधान, बालमुकुंद चंद्राकर, रमेश चंद्राकर, पंचराम टंडन, रामजी दीवान, देवसिंह नेताम, शांतनु देवांगन, रिखीराम यादव, पुनीत ध्रुव, केवल साहू, चैतन ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री हरीश यादव ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



