डबल मर्डर खुलासा, मामूली विवाद में पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, जेवरात खरीदने वाला व्यापारी और पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

Double murder solved: Husband and wife killed over a trivial dispute; three accused—including the neighbor and the trader who bought the jewelry—arrested; jewelry recovered.

डबल मर्डर खुलासा, मामूली विवाद में पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, जेवरात खरीदने वाला व्यापारी और पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में हुए बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. साथ ही मामले में दो मुख्य आरोपी और लूट का सोना खरीदने वाले ज्वेलरी शाॅप के संचालक को भी पकड़ा है. आरोपियों ने पति-पत्नी पर लोहे की राॅड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी थी. वारदात के बाद आरोपी मृतिका के पहले जेवर और घर में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में 2-3 जून की रात घर में सो रहे पति-पत्नि की हत्या कर दी गई थी. 3 जून को घटना की खबर मिलने के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर मौके पर पहुंचे. एसपी ने घटना को गंभीरता से लिया और अलग-अलग थानों व सायबर की टीम को मिलकर संयुक्त टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए
हत्या के बाद लूट
जाँच में पता चला कि मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के पहने हुए सोने के जेवर गायब थे और कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था. आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की नीयत से हत्या की थी. इस बारे में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 331(8), 103(1) बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया. मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया.
आईजी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग
जांच के दौरान कई संदेहियों से पूछताछ की गई. साथ ही आरोपियों के पतासाजी के लिए तकनीकी साधनों का उपयोग कर मोबाइल टावर व काॅल डिलेट का बारिकी से विश्लेषण किया गया.
घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाइल भी गायब था. जिसे सायबर सर्विलेंश में रखा गया था. मोबाइल टावर और लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के आस-पास होने की जानकारी मिली.
पड़ोसी ने की हत्या
पुलिस की टीम ने पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव 33 साल निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा, सक्ती को हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाइल बरामद हुआ. आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव उम्र 40 साल निवासी पंडरीपानी के साथ मिलकर अंजाम देना कबूल किया. आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया.
मोटर सायकल रखने की बात को लेकर विवाद
आरोपियों ने बताया कि वारदात के कुछ दिन पहले मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी. मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से आरोपी दुश्मनी रखने लगे थे. आरोपियों को पता था कि मृतक पति-पत्नी घर में अकेले रहते हैं. आरोपियों ने घटना वाले दिन मौंका पाकर रात के अंधेरे में स्केल पट्टी को दरवाजा के अंदर घुंसाकर दरवाजा खोला और घर के अंदर घुसे.
घर में घुंसते ही पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम और उसकी पत्नी गुहरिन बाई के चेहरे और सिर पर लोहे की राड़ से हमला किया. आरोपियों ने वारदात के बाद मृतिका के गले और नाक में पहने हुए सोने की ज्वेलरी लूट लिया. हत्या के बाद आरोपी मृतक के घर के अन्य कमरों की तलाशी लिया और कमरे में रखे रूपये और मोबाइल लेकर चले गए. आरोपी रूपचरण के कब्जे से वारदात के दौरान पहने हुए खुन लगा शर्ट-पेंट, 74,000 रूपये नगदी बरामद किया गया.
जेवर खरीदने वाला भी गिरफ्तार
घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुए जेवरात को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू के पास 84,000 (चैरासी हजार) रूपये में बेच दिया था. चोरी और लूट की संपत्ति खरीदने वाले बाबूलाल साहू के घर से मृतिका से लूटे हुए जेवरात को बरामद कर बाबूलाल साहू उम्र 50 साल को भी गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t